Page 1081

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

ऋषिकेश, थाना मुनिकीरेती पुलिस ने विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक युवक को ढालवाला से फर्जी दस्तावेजों के साथ कबूतरबाजी में रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। थाना मुनीकीरेती में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी जे.पी जुयाल ने दी। उन्होंने बताया कि 17 जून को ओम प्रकाश पुत्र पीताम्बर दत ने थाना थानामुनि कीरेती...

‘तिलै धारु बोला’ उत्तराखंडी संगीत का नया सेंसेशन

उत्तराखंड राज्य के लिए इससे बड़ी बात क्या हो सकती हैं जब पांडवाज़ फेम गढ़वाली म्यूजिक कंपोजर ईशान डोभाल और संगीतकार अमित सागर एक साथ संगीत की दुनिया में कदम रखें। संगीत के क्षेत्र में अपने लिए अलग मुकाम बनाने वाले अमित सागर और पांडवाज ने हाथ मिला लिया है और उनका लेटेस्ट गाना तिलै धारु बोला नाम का...

महाविद्यालय में 200 छात्रों को मिला प्रवेश

ऋषिकेश,  राजकीय महाविद्यालय में सोमवार से प्रारंभ हुए वरीयता सूची के आधार पर ऑनलाइन फीस जमा करवाकर काउंसिल के बाद 200 से अधिक छात्रों को प्रवेश दे दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य एन.पी. माहेश्वरी ने बताया कि, "यह प्रवेश पहले से ऑनलाइन पंजीकरण व फार्म की जांच के बाद 997 अभ्यर्थियों की पहली मेरिट लिस्ट में आने पर दिए गए...

अपने नए शो को प्रमोट करने भोपाल पहुंचीं एक्ट्रेस वृषिका

भोपाल,आगामी 25 जुलाई से जी टीवी पर शुरू हुए नए सीरियल ‘ये तेरी गलियां’ का प्रमोशन करने के लिए एक्ट्रेस वृषिका मेहता भोपाल पहुंची। उन्होंने होटल मेरियट में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे समाज में किसी भी इंसान की काबिलियत और उपलब्धियों से ज्यादा, उसकी परवरिश और पारिवारिक पृष्ठभूमि को महत्व दिया जाता है। अपनी मूल...

अमेजन के जेफ बेजॉस ने कमाई में बनाया रिकार्ड

नई दिल्ली/न्यूयार्क,  ऑनलाइन रिटेल कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजॉस ने कमाई में रिकार्ड बनाया है। बताया जा रहा है कि बेजॉस की कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर यानी करीब 10 लाख करोड़ रुपये हो गई है। ऐसा अमेजन के शेयर में आए उछाल के चलते हुआ है। इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की संपत्ति 100 अरब...

मौसम विभाग ने दोहराई भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून,  सूबे में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने एक बार फिर दोहराई है। मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रदेशभर में कहीं-कहीं अगले 36 घंटों में भारी वर्षा हो सकती है। प्रदेश में भूस्खलन से विभिन्न सड़कों के बंद होने और खुलने का सिलसिला जारी है। राजधानी देहरादून में तेज धूप...

पौड़ी जिले के 21 मोटर मार्गों पर रात नौ बजे के बाद नहीं कर सकते यात्रा

कोटद्वार। पौड़ी जिले के 21 मोटर मार्गों पर रात नौ बजे के बाद की यात्रा पर रोक लगा दी गई है। डीएम सुशील कुमार ने सभी उप जिलाधिकारियों, परिवहन अधिकारियों तथा थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि जिले चिन्हित 21 मोटर मार्गों पर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से रात्रि नौ बजे से प्रातः पांच बजे तक वाहन संचालन पूर्ण...

युमना के उफान से उत्तरकाशी में आफत

उत्तरकाशी। गंगा व यमुना घाटी में सोमवार रात से शुरू हुई तेज बारिश का क्रम मंगलवार को जारी रहने से यमुनोत्री धाम से लेकर जानकीचट्टी तक तबाही मचा दी। उफनाई यमुना नदी के तेज बहाव ने मंदिर परिसर को जोड़ने वाला पुल बहा ले गया। भारी बारिश की सूचना मिलने पर डीएम व एसपी आपदा से हुए नुकसान का...

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर

देहरादून। थाना पटेल नगर क्षेत्र के चंद्रबनी के पास एक बस ने बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुआ, सूचना पर थाना पटेलनगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचकर...

निगम की नोटिस के विरोध में बस्तीवासियों का प्रदर्शन

देहरादून। नगर निगम द्वारा नोटिस दिए जाने के विरोध में बस्तीवासियों ने अपनी अपनी बस्तियों में सरकार के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन कर नोटिस दिए जाने का पूरजोर विरोध किया। इस मौके पर मौजूद कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार ने सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी। हाई कोर्ट के आदेश में हटाए जा रहे अतिक्रमण के बाद...