अभिभावकों का फैसलाः जब तक नहीं होती शिक्षकों की तैनाती बच्चों को नहीं भेजेंगे स्कूल
चमोली जिले के दशोली ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय सेंडुंगरा में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पूरी ना होने पर शनिवार को अभिभावक संघ और अभिभावकों ने अपने बच्चों को तब तक स्कूल न भेजने का फैसला लिया है जब तक कि स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती है।
पूरे देश में उत्तराखंड नई शिक्षा नीति लागू करने वाला...
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के आरोपितों की संपत्ति होगी जब्त
यूकेएसएसएसससी पेपर लीक मामले के आरोपितों पर सरकार और नकेल कसने वाली है। इन आरोपितों की चल-अचल संपत्ति सरकार जब्त कर सकती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश सभी प्रशासनिक अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पुलिस महानिदेशक अशोक...
नैनी झील की दीवार और पाथ-वे झील में समाया
कई दिन से चल रही आशंकाओं के बीच आखिर मुख्यालय में बैंड स्टैंड के पास भूस्खलन हो गया। इससे नैनी झील की दीवार झील और इससे लगा पाथ-वे झील में समा गया। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।
उल्लेखनीय है कि बैंड स्टैंड के पास झील की दीवार पर दरार आने के कारण इसके गिरने की बहुत दिनों से...
जमा कराए गए हथियार बने समस्या का कारण
शस्त्र व्यवसायियों के लिए वह हथियार (शस्त्र) एक बड़ी समस्या बन गए हैं जिन्हें उनके मालिकों द्वारा जमा कराए जाने के बाद वापस नहीं लिया जाता है। इन शस्त्रों की सुरक्षा और रखरखाव कब तक और कैसे किया जा सकता है? इन हथियारों का निस्तारण कैसे संभव हो? इसे लेकर शहर के सबसे पुराने शस्त्र व्यवसायी श्याम गन हाउस...
भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज करने के लिए सीएम धामी को करना पड़ा हस्तक्षेप
मुख्यमंत्री के आदेश पर नैनीताल जिले की पुलिस ने भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। यह मामला ग्राम हाथीखाल अर्जुनपुर, हल्द्वानी निवासी खष्टी देवी का है।
खष्टी देवी की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। जैसे-तैसे वह अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने कर्ज लेकर दो भैंसें खरीदी थी। भैंसों का...
उत्तराखंड : तेजी से पिघल रहा गंगोत्री ग्लेशियर, 87 सालों में 1.7 किमी पीछे खिसका
गंगोत्री ग्लेशियर चारों ओर से लगातार सिकुड़ रहा है। देश के हिमालयी राज्यों में 9597 ग्लेशियर हैं। वर्ष 1935 से 2022 के बीच 87 साल में देश के बड़े ग्लेशियरों में से एक उत्तराखंड का गंगोत्री ग्लेशियर 1.7 किमी पीछे खिसक चुका है।
गंगोत्री ग्लेशियर से गंगा निकलती है। गौमुख ग्लेशियर से गंगा निकलती है लेकिन इसके पिघलने से गंगा...
यूकेएसएससी पेपर लीक प्रकरण में 33वां आरोपित पीआरडी कर्मी गिरफ्तार
अधीनस्थ चयन सेवा आयोग (यूकेएसएससी) प्रश्न पत्र लीक प्रकरण सुरसा के मुंह की तरह बढ़ता ही चला जा रहा है। इस प्रकरण में शनिवार को 33वीं गिरफ्तारी हुई। विपक्ष के हमले और विधानसभा में हुई भर्तियों को लेकर बढ़ते बवाल के चलते जहां प्रदेश सरकार पर दबाव बढ़ गया है वहीं मुख्यमंत्री भी पेपर लीक प्रकरण के आरोपितों और...
उत्तराखंड : पेपर लीक मामले में नेताओं की नींद हराम, सता रहा कार्रवाई का डर
पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे विधानसभा में हुई बैकडोर भर्तियों का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। इससे नेताओं की नींद हराम होती दिख रही है। कुछ दिन पहले तक जो नेता बड़ी दबंगई के साथ अपनों को नौकरी देने के फैसले को सही ठहरा रहे थे, अब उनके स्वर बदल चुके हैं।
वे अब...
उत्तराखंड में मौसम का चार दिन येलो अलर्ट
उत्तराखंड का मौसम लोगों के लिए समस्या का कारण बनता जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश से मैदानों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने राज्य भर में फिर से चार दिन का अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार प्रदेश के कई पर्वतीय और मैदानी जिलों में भारी बारिश का दौर चलेगा।
मौसम विभाग ने...
शिवांगी राणा ने साइकिल से नापी सर्वाधिक ऊंचाई
मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। यह पंक्तियां पूरी तरह चरितार्थ होती है शिवांगी राणा पर जो पहाड़ पर नीति माणा जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र तक साइकिल से गई हैं। गत वर्ष उन्होंने साइकिल से नीति माणा की दूरी नापी थी और इस बार उन्होंने...