शिव बालयोगी के आश्रम ने हनूत सिंह मामले में रखा अपना पक्ष, लगाया दबाव बनाने का आरोप
(देहरादून) शिव बालयोगी आश्रम में सीलिंग के मामले में सामने आते हुए आश्रम प्रशासन ने मामले में कुछ लोगों के निजि स्वार्थ का हवाला देते हुए कहा है कि उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। आश्रम प्रशासन का कहना है कि आश्रम के निचले हिस्से में स्व जनरल हनूत सिंह जी की कोई समाधी नहीं...
बदरीनाथ हाईवे कई स्थानों पर बंद, खोलने का प्रयास
(चमोली) रविवार की रात्रि से सोमवार की सुबह तक चमोली जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई वर्षा के कारण बदरीनाथ हाईवे कई स्थानों पर बंद हो गया है। बिरही के पास पिछले 24 घंटे से अभी तक मार्ग नहीं खुल पाया है। बीआरओ और एनएच के मजदूर और मशीन हाईवे को खोलने में जुटा है।
आपदा परिचालन केंद्र चमोली से...
हल्की गाड़ियों के लिए 15 दिन में खुल सकता है नैनीताल का मॉल रोड
नैनीताल में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण मार्ग नैनीताल की लोअर मालरोड दरकने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। रविवार को जिला प्रशासन की टीम ने भू-वैज्ञानिकों के साथ मालरोड का निरीक्षण कर ट्रीटमेंट को लेकर विचार-विमर्श किया।
फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के लिए ग्लोबल इंटरप्राइजेज रुद्रपुर की फर्म को ठेका दिए जाने का निर्णय लिया है। मौके पर...
हादसा: गंगोलीघाट घूमने आई मलेशियन महिला पर्यटक की मौत
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में एक विदेशी महिला पर्यटक की मौत हो गई। मलेशिया से कौसानी घूमने आई महिला पर्यटक पहले से ही बीमार चल रही थी। शनिवार शाम महिला का स्वास्थ्य फिर से बिगड़ गया। पर्यटक के साथी उसे सीएचसी गंगोलीहाट ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रशासन ने विदेशी महिला की मौत की...
बालिका से दुष्कर्म के चलते उत्तरकाशी में हालात तनावपूर्ण, पुलिस जुटी जांच मे
उत्तरकाशी जिले की डूंडा तहसील में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद जिले में माहौल अशांत हो गया है। बाजार बंद रहे और सड़कों पर वाहन भी नहीं चले। कुछ जगहों पर उपद्रवियों ने दुकानों में तोडफ़ोड़ भी की। पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) संजय गुंज्याल इन हालातों पर काबू पाने के लिये उत्तरकाशी में ही कैंप कर रहे...
अटल जी के अस्थि विसर्जन में भी दिखी भाजपा की गुटबाजी और खींचतान
(हरिद्वार) हरिद्वार में अपने प्रिय नेता अटल बिहारी बाजपेई के अस्थि विसर्जन का समाचार सुनते ही उन लोगों ने राहत महसूस की जो उनको अपने श्रद्धासुमन अर्पित करना चाहते थे। लेकिन स्थानीय भाजपा नेताओं की गुटबाजी व खींचतान के चलते ऐसा संभव नहीं हो सका। राजनीति में बेदाग और विपक्ष पर अमिट छाप छोड़ने वाले सर्वस्पर्शी, सर्व स्वीकार्य व...
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आये ताजेन्द्र सिंह नेगी
ऋषिकेश, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के ओएसडी ताजेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि केरल में भयावह बाढ़ से हुए जानमाल के भारी नुकसान को देखते हुए अपनी एक महीने का वेतन राज्य के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष को देंगे।
केरल में जिस तरह से पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है और...
अतिक्रमणकारियों के चंगुल में त्रिवेणी घाट बाजार, प्रशासन मौन
ऋषिकेश, त्रिवेणी घाट बाजार पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों की चपेट में आ चुका है। उग्रसेन द्वार से लेकर नगर की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट के मुख्य द्वार तक सड़क के दोनों छोर पर अतिक्रमणकारियों ने अपनी गिद्ध दृष्टि डाल रखी है। इसमें घाट बाजार के अधिकांश छोटे बड़े दुकानदारों के साथ-साथ दुकानों के बाहर फुटकर पर विभिन्न तरह के...
अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 10 की शूटिंग शुरू की
नई दिल्ली, सबसे बड़े क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 10वें सीजन की बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने शूटिंग शुरू कर दी है। यह जानकारी अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर दी है।
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा कि केबीसी की शुरुआत हो गई है। इसको करते हुए 18 साल हो गए हैं और यह...
22 साल पहले अटल जी आए थे अस्थियां लेकर, आज उनकी अस्थियां उसी जगह हुई विसर्जित
राजनीति के भीष्म पितामह अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां 19 अगस्त को हरिद्वार में हर की पौड़ी पर ठीक उसी जगह गंगा जी मे विसर्जित की गई जंहा पर करीब 22-23 साल पहले अटल जी अपनी दत्तक पुत्री नमिता के पिता ब्रज मोहन नाथ कौल की अस्थियां विसर्जित करने के लिए आये थे।
ब्रज मोहन नाथ कौल का अमेरिका में...



























































