Page 1039

एशियन खेल : फाइनल में पहुंची भारतीय महिला कबड्डी टीम

नई दिल्ली, भारतीय महिला टीम ने 18वें एशियन खेलों के कबड्डी स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 27-14 से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने ग्रुप 'ए' के सभी मुकाबले जीते हैं। भारत ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 38-12 से हराने के बाद इंडोनेशिया को 54-22 से मात...

डीएवी में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश शुरू

देहरदून, राज्य के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी पीजी कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने एलएलबी पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए मेरिट फार्म आॅनलाइन जारी कर दिए हैं। कॉलेज में एलएलबी की 300 सीटों पर दाखिले प्रदान किए जाएंगे। कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष के लिए मेरिट फॉर्म...

मौसमः राज्य में फिर बदला मौसम, भारी बारिश की चेतावनी

बर्फबारी
(देहरादून) मौसम विभाग की भविष्‍यवाणी सही साबित हो रही है। सूबे में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। देहरादून समेत अन्‍य जिलें में रुक रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले ''25अगस्त तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं है।राज्य के हर क्षेत्र में बारिश का अर्लट है। विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी,...

स्वच्छता एप से भी नहीं हुआ समाधान, छोटे बच्चों ने संभाली कमान

देहरदून, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान को राजधानी देहरादून में खुलेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों के समय पर कूड़ा न उठाने की वजह से कैंट इलाके में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। साथ ही आम लोग बदबू के कारण यहां से...

‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ का दिल्ली में हुआ प्रमोशन

नई दिल्ली, रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ की पूरी कास्ट ने रेडिसन ब्लू होटल में फिल्म का प्रमोशन किया। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही सोनाक्षी सिन्हा सहित पूरी कास्ट मौजूद थी। इस मौके पर मीडिया से हुई बातचीत में सोनाक्षी ने कहा, ‘हम दुगना हंसी के साथ वापस आए...

अनुपम खेर ने हॉलीवुड कलाकार रॉबर्ट डीनेरो को भगवद्गीता भेंट की

नई दिल्ली, बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर ने हॉलीवुड कलाकार रॉबर्ट डीनेरो के 75वें जन्मदिन पर बुलाए जाने पर खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने जन्मदिन पर उन्हें भगवद्गीता भी भेंट की। अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर रॉबर्ट डीनेरो और मार्टिन स्कोरसेस के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ये मेरा सौभाग्य है कि रॉबर्ट...

अवैध खनन मामले में तीन पुलिस कर्मी निलंबित

हरिद्वार, रात्रि के समय हो रहे अवैध खनन के मामले में कप्तान कृष्ण कुमार वी के ने एक थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।कार्रवाई के दौरान कप्तान स्वयं बाइक पर सवार होकर पुलिस ड्यूटी के मौका मुयायना पर निकले थे। देर रात एसएसपी कृष्ण कुमार वीके अपने गनर को साथ लेकर बाइक पर सवार होकर...

मैड संस्था ने केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए जुटाई राहत सामग्री

देहरादून, देहरादून के शिक्षित छात्रों के संगठन मेकिंग ए डिफ्फरेंस बाई बींग द डिफ्फरेंस (मैड) ने केरल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए कमर कस ली है। युवा छात्रों के इस संगठन ने शहर के नागरिकों के साथ मिल कर केरल के लिए राहत सामग्री एकत्रित कर उसे दिल्ली पहुचाने की कमर तोड़...

अभिनेत्री रविना टंडन बनी नेशनल पार्क की ब्रांड एंबेसडर

मुंबई,  संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान का फिल्म अभिनेत्री रविना टंडन को “उद्यान राजदूत अर्थात पार्क एंबेसडर” बनाया गया है। वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इस आशय का प्रस्ताव दिया था, जिसे रविना ने स्वीकार कर लिया है। रविना ने अपना सहमति पत्र राज्य सरकार को भेज दिया है। मुनगंटीवार ने 1 अगस्त 2018 को रविना को नेशनल पार्क का उद्यान राजदूत...

रितिक के साथ नजर आएंगी प्रियंका

मुंबई, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का ‘रोका’ अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ मुंबई में संपन्न हुआ है। यह कार्यक्रम पंजाबी रीति रिवाज के हिसाब से पूरा हुआ। जहां इस कार्यक्रम में प्रियंका के करीबी रिश्तेदार और परिवार वाले मौजूद थे वहीं निक की भी फैमिली इस कार्यक्रम में शामिल हुई। अब लंबे वक्त के बाद प्रियंका चोपड़ा...