भारत-चीन युद्ध के 60 साल बाद जादुंग-नेलांग के लोगों को घरवापसी की उम्मीद जगी
भारत-चीन युद्ध के छह दशक बाद भटवाड़ी तहसील के जादुंग और नेलांग के लोगों में घरवापसी की उम्मीद जगी है। जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को इस संबंध में अफसरों के साथ बैठक की। यह बैठक कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में हुई। जिला अधिकारी दीक्षित ने कहा कि 28 और 29 मार्च को जादुंग और अप्रैल में नेलांग...
ऋतु खंडूडी ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए किया नामांकन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने गुरुवार को पांचवीं विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,सुबोध उनियाल, रेखा आर्य सहित कई विधायक मौजूद रहे।
विधानसभा सचिव के कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की गई। कोटद्वार विधानसभा से विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने उत्तराखंड विधानसभा के...
पुरानी बसों पर यात्रा करने को मजबूर हैं उत्तराखंड वासी
सूचना अधिकार अधिनियम के तहत परिवहन निगम की पोल खुल गई है।आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट नदीमुद्दीन ने परिवहन निगम की हकीकत को उजागर कर दिया है। सूचना अधिनियम के तहत जानकारी का हवाला देते हुए नदीमुद्दीन ने कहा कि वर्ष 2021 व 2022 में 5 मार्च तक कोई नई बस रोडवेज में संचालन के लिए शामिल भी नहीं की गयी...
कैबिनेट की पहली बैठक में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने के लिए लिया निर्णय
उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहली कैबिनेट बैठक गुरुवार शाम को शुरू हो गई। पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में राज्य में यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।
समिति में विधि विशेषज्ञ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम राज्य...
विभागों से तेल के बिलों का नहीं हुआ भुगतान, पेट्रोल पंप ठप्प
पिछले सात दिनों से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पहले पेट्रोल और फिर डीजल की आपूर्ति बाधित चल रही है। विभागों की ओर से पेट्रोल और डीजल के बिलों को एक लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया है। सभी विभागों को मिलाकर 30 से 40 लाख का भुगतान नहीं हुआ है। इसमें सबसे अधिक 17 लाख की देनदारी...
हेमवती नंदन बहुगुणा की विरासत को संजीवनी
इस महीने की 17 तारीख को पर्वतपुत्र स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती मनाई गई। अगले महीने की 25 तारीख को उनकी पुण्यतिथि है। स्वर्गीय बहुगुणा को इन मौकों पर हमेशा याद किया जाता है, लेकिन इन दो तारीखों के बीच, इस बार बहुगुणा का जिक्र फिर से हो रहा है। वजह, बहुगुणा की विरासत को आगे बढ़ने का...
शपथ ग्रहण : नए-पुराने चेहरों का साथ मिशन 2024 की चुनौती
नए-पुराने चेहरों के साथ पुष्कर सिंह धामी सरकार उत्तराखंड में एक बार फिर आ गई है। प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता संभालने वाली धामी सरकार के सामने अब मिशन 2024 की चुनौती है। यही वजह है कि धामी मंत्रिमंडल में अनुभव और जोश दोनों का तालमेल बिठाने की कोशिश की गई है। इस कोशिश में कई प्रमुख चेहरे धामी...
शपथ ग्रहण : वेशभूषा रही आकर्षण का केन्द्र
उत्तराखंड में बुधवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सतपाल महाराज और रेखा आर्य खास आकर्षण का केंद्र रहीं। सतपाल महाराज ने जहां राजपूताना पगड़ी पहनकर शपथ ली, वहीं रेखा आर्य ने उत्तराखंड का पारंपरिक परिधान लाल रंग का पिछोड़ा और नथ पहनकर शपथ ली।
देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बुधवार को पुष्कर...
शपथ ग्रहण : प्रेमचंद अग्रवाल ने ली संस्कृत में शपथ
पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। बुधवार को परेड ग्रांउड में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस दौरान ऋषिकेश के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ...
उत्तराखंड : पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,और 8 मंत्री भी शामिल
पुष्कर सिंह धामी ने लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। बुधवार को परेड ग्रांउड में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ...


























































