प्रदेश में 42 गैंग रजिस्टर्ड, 56 सदस्यों की हो चुकी है मौत

0
536
ठगी
FILE
देहरादून,  अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने और अपराध पर नियंत्रण के लिए डीजी अशोक कुमार (अपराध एवं कानून व्यवस्था) उत्तराखण्ड के निर्देशन में प्रदेशभर बीते एक नवम्बर 2019 से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत 15 दिसम्बर तक की गई कार्रवाई की अशोक कुमार ने समीक्षा की। प्रदेश में रजिस्टर्ड 42 गैंग हैं।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि इन सक्रिय गैंगों के कुल 330 सदस्यों में से 56 सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है। 130 सदस्य सक्रिय और 144 सदस्य शान्त हैं। 75 सदस्य वर्तमान में जेलों में हैं। शेष के विरुद्ध जांच कर विधिक कर्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। अभियान के दौरान कुल सात गैंगों को डी-लिस्ट किया गया है और इनके कुल 52 सदस्यों की निगरानी बन्द की गई है। नये गैंगों को भी रजिस्टर्ड करने की कार्यवाही की जा रही है।
अभियान के अन्तर्गत इस अवधि में विभिन्न अभियोगों में वांछित अपराधियों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए कुल 8390 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 38 के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की गई है और 51 पर इनाम घोषित कर दिया गया है। शेष के विरुद्ध भी गिरफ्तारी के नाम घोषित करने को निर्देशित किया गया है।
अभियान के अन्तर्गत इस अवधि में कुल 34 ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 28 पर 2,500 रुपये तक का इनाम, 03 पर 5,000 रुपये का इनाम और 03 पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। अशोक कुमार ने बताया कि इस विशेष अभियान को और सफल बनाने के लिए इसे 31 जनवरी 2020 तक चलाया जाएगा।