तरह तरह के क्यूजिन बनाने वाली हार्ट आन ए प्लेटर- राशिका

0
1204

मां दुर्गा की धरती,गंगा मां के किनारे और सांस्कृतिक रुप से परिपूर्ण शहर कोलकाता में जन्मी है राशिका।राशिका अपने आप को किस्मत वाला समझती हैं कि उन्हें होटल,टूरिज्म,ट्रेवल और केटरिंग मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन करने का मौका मिला वो भी स्विट्जरलैंड से,जो दुनिया का एक बेहतरीन कालेज है और क्यूलीनरी क्षेत्र में उम्दा भी।राशिका ने पढ़ाई के साथ दुनिया भर में सफर किया और अलग अलग प्रकार के लोगो से मिली हैं।

राशिका ने दो अलग अलग देशों में काम किया।राशिका कुछ समय बाद भारत वापस आई और उनकी शादी हो गई।अपने पति के लिए राशिका कहती हैं कि आज वह बहुत खुश हैं कि उन्हें अपने पति का पुरा सहयोग मिल रहा है।अलग अलग प्रोजेक्ट पर काम करने के बाद राशिका का सपना था कुछ हट कर और अपना करने का,और उनके इस सपने में भी उन्होंने ट्रेवल और फूड को नही छोड़ा।राशिका बताती हैं कि उनके इस सपने में उनके परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया और कुछ हट कर करने की प्रेरणा दी और ऐसे शुरु हुआ 2016 में फ्लो बिस्ट्रो का सफर।

unnamed (8)

राशिका कहती है कि अलग अलग देशों में रहने और काफी तरह के डिश बनाने के बाद अपने ही अनुभव का इस्तेमाल कर उन्होंने अपने फ्लो बिस्ट्रो में बहुत सारे प्रयोग किए।ऱाशिका का मानान है कि यह तो अभी शुरुआत है अभी बहुत कुछ होना बाकी है,यह कभी भी आसान नहीं था,क्योंकि राशिका को दो अलग अलग रोल निभाने थे, अपनी 6 साल की बेटी समायरा की मां होने का,दूसरा फ्लो बिस्ट्रो को संभालने का।