हैंडसम गुरु रंधावा मना रहे है 28वां जन्मदिन 

0
798
मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा आज अपना 28 वां जन्मदिन मना रहे है। गुरु रंधावा आज बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक है।रंधावा का जन्म 30 अगस्त 1991 को पंजाब के गुरदासपुर के एक गांव में हुआ था। रंधावा को बचपन से ही गाने का शौक था। रंधावा ने अपने गाने की शुरुआत अपनी प्रारंभिक शिक्षा के दौरान ही कर दी थी। जब रंधावा तीसरी क्लास में पढ़ते थे,तब उन्होंने स्कूल के ही एक कार्यक्रम में संगीत प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें उन्हें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके बाद रंधावा ने सातवीं क्लास में आते ही गाना लिखना भी शुरू कर दिया। बाद में उच्च शिक्षा के लिए वह दिल्ली आ गए।
रंधावा का सपना सिंगर बनने का था और वह म्यूजिक इंडस्ट्री मे अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहते थे। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री और बिजनेस समझने के लिए दिल्ली के ही आई.आई.बी.एम.कॉलेज से एमबीए की पढाई पूरी की। पढ़ाई खत्म करने तक रंधावा ने बहुत से गाने लिख लिए थे। अब उनको ये गाने लोगों तक पहुंचाने थे। इसके लिए उन्हें एक बड़े म्यूजिक ब्रांड की जरुरत थी, पर कोई भी बड़ी म्यूजिक कंपनी एक नए लड़के के गानों को अपना लेबल लगाकर रिलीज करने का रिस्क नहीं लेना चाहती थीं। लेकिन रंधावा ने भी हार नहीं मानी और कड़ी मशक्क्त के बाद उन्हें सफलता  तब हासिल हुई,जब उन्हें स्पीड रिकॉर्ड्स के साथ पहला गाना ‘चढ़ गई’ गाने का अवसर मिला। यह गाना बहुत फेमस हुआ।
दर्शकों को भी यह गाना बहुत पसंद आया बावजूद इसके यह गाना रंधावा को कोई खास सफलता नहीं दिला पाई। इसके बाद उन्हें फेमस सिंगर रैपर बोहेमिया के साथ ‘पटोला’ गाना गाने का मौका मिला। इस गाने ने रंधावा को रातों रात स्टार बना दिया। यह गाना उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इसके बाद रंधावा ने बॉलीवुड मे एक से बढ़कर एक हिट गाने गाये। जिनमे ‘बन जा तू मेरी रानी’,मेड इन इंडिया,रातें कमल है, सूट सूट आदि शामिल है। रंधावा ने बहुत कम समय मे म्यूजिक इंडस्ट्री मे एक मकाम हासिल किया है। दुनियाभर मे अक्सर उनके लाइव शो होते रहते हैं। रंधावा के गानों को आज दुनियाभर में सुना और  पसंद किया जाता है।