उत्तरकाशी की सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिये सरकार वचनबध्द: हरीश रावत

0
833

जनपद उत्तरकाशी के तहसील मोरी में पंहुचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह क्षेत्र संस्कृति की धरोहर है। यहां की संस्कृति को संजोए रखने के लिए राज्य संग्रालय में पर्वतीय भवन शैली,एवं रंवाई घाटी की शैली को संग्रालय में रखा जायेगा।  खेती,मकान, खान-पान, भाषा पहाड़ की पहचान है। इसकी मौलिकता बनायें रखने के लिए कार्य किया जा रहा है। वहीं राज्य सरकार कृषि को बढ़ावा देने के लिए फल उत्पादन एवं परम्परागत उत्पादन के लिए किसानों को अनुदान देकर लाभान्वित किया जा रहा है। मोरी में बन्दर बाड़ा बनेगा,राजकीय इंटर कालेज मोरी में दो-चार भवन के निर्माण के लिए धन दिया जायेगा, शांकरी में उप तहसील की स्वीकृति, हरकीदून के लिए ट्रेकिंग रूट, ताकला-ओसला मोटर मार्ग की स्वीकृति, सिदरी मोटर मार्ग की स्वीकृति, मोरी में झील बनायीं जायेगी, मोरी में हैलिपैड की स्वीकृति, कारगिल शहिद दिनेश रावत सड़क का डामरीकरण की स्वीकृति, पावर नदी पर छोटा पुल की स्वीकृति, मोरी में सब स्टेशन की स्वीकृति, उक्त घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजकीय इंटर कालेज मोरी में जनता को संबोधित करते हुए की। वहीं उन्होने कमली देवी एवं जुनका देवी ग्राम विंगसारी को 20-20 हजार रूपयें की आर्थिक सहायता राशि वितरित की।

 रावत ने जनसभा को संबोधित करते हुए ये भी बताया कि राज्य भर में विकास के कामों में तेजी लाई जा रही है।

  • किसानों की खेती को जंगली सुअर क्षति न पंहुचायें इसके लिए 100 करोड़ की लागत से सुरक्षा दिवार बनायीं जा रही है।
  • महिलाओं को सशक्त करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह को अपनी खेती करने के लिए 5 हजार तथा 20 हजार दिया जा रहा है।
  • अपने खेत में कार्य कर रही महिला को मनरेगा के तहत जोड़ा जायेगा, उन्हें मनरेगा से लाभान्वित कर सशक्त बनायें जाने का प्रयास किया जा रहा है।

    इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, जिला कांग्रेस कमेटी  रंवाई घाटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राणा ने भी जनता को संबोधित किया।