वाइस एडमिरल करमबीर सिंह होंगे अगले नौसेना प्रमुख

0
901

नई दिल्ली। सरकार ने वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह एडमिरल सुनील लांबा का स्थान लेंगे, जो मई के अंत में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।
अपने 37 वर्ष के सेवाकाल में उन्हें परम विशिष्ट और अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में उनकी नियुक्त की जानकारी दी गई है।
करमबीर सिंह नौसेना में 1980 में शामिल हुए थे। उनके पास एचएएल चेतक और कामोव का-25 हेलीकॉप्टर उड़ाने का व्यापक अनुभव है। उन्होंने आईसीजीएस चांद बीबी, आईएनएस विजयदुर्ग, आईएनएस राणा और आईएनएस दिल्ली सहित कई जहाजों की कमान संभाली है। उन्होंने पश्चिमी बेड़े के संचालन अधिकारी के रूप में भी काम किया है। चीफ ऑफ स्टाफ-पूर्वी नौसेना कमान; चीफ ऑफ स्टाफ-अंडमान और निकोबार कमान, फ्लैग ऑफिसर महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र रह चुके हैं। सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (पुणे), रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (वेलिंगटन) और कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर(मुंबई) से पढ़ाई की है।