‘गुड न्यूज’ का बॉक्स-ऑफिस पर जलवा बरकरार

0
418
अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गुड न्यूज’ का जलवा बॉक्स-ऑफिस पर बरकरार हैं। 27 दिसम्बर, 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने 24 दिनों में 200 का आकड़ा पार करते हुए अब 201 .14 की कमाई कर ली है। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी। तरण ने ट्वीट किया-फिल्म गुड न्यूज 200 करोड़ को पार करती हुई। फिल्म दिल्ली, मुंबई और पंजाब में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। फिल्म ने चौथे हफ्ते के शुक्रवार को 75 लाख,शनिवार को 1.40 करोड़ और रविवार को 1.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया हैं। इसके साथ ही फिल्म का 24 दिनों का कुल कलेक्शन 201.14 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म के 200 के करोड़ में शामिल होने पर करण जौहर ने दर्शकों को धन्यवाद दिया है। करण ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया-‘सभी जगह सभी  मुस्कुराते रहे #गुड न्यूज को प्यार देने के लिए धन्यवाद!’
कॉमेडी फिल्म ‘गुड न्यूज’ की कहानी दो ऐसे कपल की है, जो जल्दी ही पेरेंट्स बनना चाहते हैं। इसके लिए दोनों कपल इन विट्रो फर्टिलाइजेशन टेक्नॉलजी का सहारा लेते हैं, लेकिन अस्पताल में दोनों कपल का सरनेम एक होने की वजह से कुछ गड़बड़ी हो जाती है। जिसके बाद दोनों कपल एक अजीब सी परिस्थिति में फंस जाते हैं। करण जौहर और अक्षय कुमार द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक राज मेहता हैं। यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है।