गोदरेज ने की दुनिया के सबसे ऊंचे सीसीआर रिएक्टर की डिलिवरी

0
791

मुंबई,  गोदरेज प्रोसेस इक्विपमेंट ने सफलतापूर्वक दुनिया के सबसे ऊंचे सीसीआर रिएक्टर की डिलिवरी करने में सफलता हासिल की है। यह सीसीआर रिएक्टर 95 मीटर ऊंचा है और कुतुब मीनार से भी लंबा है। गोदरेज एंड बॉयस मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड की इकाई गोदरेज प्रोसेस इक्विपमेंट ने यह जानकारी दी।

गोदरेज एंड बॉयस मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड की इकाई गोदरेज प्रोसेस इक्विपमेंट ने दुनिया के सबसे ऊंचे कंटीन्यूअस कैटलिटिक रिजनरेशन (सीसीआर) रिएक्टर को डांगोट ऑयल रिफाइनरी, नाइजीरिया रवाना कर दिया है। इसकी ऊंचाई 95 मीटर है और यह रिएक्टर कुतुब मीनार से भी 22 मीटर अधिक ऊंचा है। इस रिएक्टर का वजन लगभग 703 मीट्रिक टन है, जो अंतरिक्ष यान से नौ गुना अधिक है। इस सफल डिलिवरी के बाद गोदरेज ने प्रौद्योगिकी और नवाचार संचालित कंपनी के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

बता दें कि तेल की रिफाइनरी कंपनियों में सीसीआर के जरिए महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूरी कराई जाती है। डी-हाइड्रोजिनेशन, अरोमाटाइजेशन, आइसोमीरिजेशन, डीक्लेइलेशन, डीहाइड्रोकलाइजेशन जैसी विभिन्न प्रतिक्रियाओं के माध्यम से पेट्रो-केमिकल्स और गैसोलीन जैसे उच्च मूल्यवान उत्पादों के लिए कम मूल्य के नैप्था को परिवर्तित करने में सीसीआर रिएक्टर मददगार साबित होते हैं। सीसीआर रिएक्टर निरंतर घूमते केटालिस्ट के साथ उपकरणों की तरह एक ऊंचा कॉलम होता है। रिएक्टर इंटर्नल्स की स्थापना के लिए बहुत सख्त टॉलरेन्सेज की आवश्यकता होती है। हाइड्रोजन सर्विस में होने वाले उपकरण, एक बहुत ही महत्वपूर्ण धातु विज्ञान क्रोमियम मोलिब्डेनम स्टील के लिए कॉल करते हैं| इसके लिए एक बहुत ही जटिल फेब्रिकेशन की जरूरत होती है।

गोदरेज एंड बॉयस के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर जमशेद गोदरेज ने इस उपलब्धि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी की ओर से अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ समाधान प्रदान करने का प्रयास किया जाता रहा है। कंपनी नवाचारों और टेक्नोलॉजी को अपनाने में कभी पीछे नहीं रही है। दुनिया के इस सबसे ऊंचे एवं जटिल रिएक्टर का निर्माण करना और एक ही पीस में इसकी शिपिंग करना कंपनी के लिए बहुत गर्व की बात है। यह कंपनी की विशाल तकनीकी विशेषज्ञता का प्रमाण है और भारतीय इंजीनियरिंग क्षमता को भी प्रदर्शित करता है। इस उपकरण के सफल निर्माण से गोदरेज एंड बॉयस और इसकी वैश्विक उपलब्धियों को और मजबूती मिलती है।

गोदरेज प्रोसेस इक्विपमेंट के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट और बिजनेस हेड एलन एंटाओ ने कहा कि गोदरेज प्रोसेस इक्विपमेंट, प्रोसेस इंडस्ट्री के लिए हाई एंड क्रिटिकल स्टैटिक इक्विपमेंट का एक अग्रणी ग्लोबल फेब्रिकेटर है। दुनियाभर के ग्राहक कई दशकों से अपने परिचालन संबंधी उपकरणों की जरूरतों को लेकर गोदरेज पर भरोसा करते आ रहे हैं। नाइजीरिया में डांगोट की रिफाइनरी के लिए बनाया गया सीसीआर रिएक्टर का निर्माण गोदरेज ने किया है। यह इस सेक्टर के लिए क्षमतावान और चुनौतीपूर्ण उपकरणों की लंबी सूची में सबसे नया है।