सड़कों का कूड़ा बना जी का जंजाल

0
637

हरिद्वार। लाख कोशिशों के बावजूद भी पंचपुरी की सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। जगह-जगह सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। नियमित रूप से सफाई व्यवस्था नहीं होने से आमजनमानस को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

ज्वालापुर के धीरवाली क्षेत्र का बुरा हाल है। हरिद्वार शहर में भी गंदगी के ढ़ेर निगम प्रशासन की हकीकत को बयां कर रहे हैं। नगर निगम सफाई व्यवस्था को लेकर कारगर कदम नहीं उठा पा रहा है। वार्डों में सफाई कर्मचारियेां की कमी के चलते दिक्कतें बनी हुई है। कई मौहल्लों से गंदे नाले निकल रहे है। नालों की नियमित सफाई नहीं होने से कूड़े के अम्बार लगे हुए हैं। क्षेत्र निवासी बार-बार नालों नालियों की सफाई किये जाने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेसी नेता अशरफ अब्बासी ने कहा कि नाला गैंग से नालों की सफाई नहीं कराई जाती है। जेसीबी मशीनों से सफाई ठीक नहीं हो पाती है। जिन कारणों से पूरे क्षेत्र में नाले की दुर्गन्ध आसपास के लोगों को प्रभावित कर रही है। कांग्रेसी नेता यशवंत सैनी का कहना है कि नगर निगम का कार्यकाल पूरी तरह से निराशाजनक रहा। जन समस्याओं से क्षेत्र की जनता जूझ रही है। धीरवाली क्षेत्र की सुध नहीं ली जा रही है। सड़कों पर कूड़े के अम्बार लगे हुए हैं। अवारा पशु जगह-जगह गंदगी को बढ़ा रहे है। मेयर मनोज गर्ग क्षेत्र की समस्याओं से अनभिज्ञ बने हुए है। सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण नियमित रूप से सफाई नहीं हो पाती है। नालों नालियों का बुरा हाल है। नगर निगम के कई वार्डो में सड़कों पर डस्टबिन लगाये गये थे लेकिन डस्टबिन की गुणवत्ता अच्छी नहीं होने के कारण डस्टबिन जगह-जगह से टूट गये है। धन की बर्बादी की जा रही है लोगों की समस्याओं का कोई निदान नहीं हो पा रहा है। बड़े पैमाने पर धीरवाली क्षेत्र में कूड़े के अम्बार लगे हुए हैं जो निर्माण कार्य किये जा रहे हैं वह भी धीमी गति से चल रहे है।