शिव नगरी गोपेश्वर में गणपति महोत्सव की धूम

0
1005

गोपेश्वर। भगवान शिव की नगरी गोपेश्वर में गणपति महोत्सव शुरू हो गये हैं। चमोली जिला मुख्यालय समेत अनेक स्थानों पर पूजा मंडपों में भगवान गणपति की मूर्ति विराजमान की गई।
गुरुवार को गणेश चतुर्थदशी पर गणेशोत्सव की शुरुआत हुई। गोपेश्वर शिव मंदिर से भगवान गणेश की ध्वजा को लेकर भक्त जन गोपेश्वर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में भजन कीर्तन के साथ पहुंचे, और भगवान गणेश की अत्यंत प्राचीन मूर्ति जो इस गणेश मंदिर में प्रतिष्ठापित है जहां पर वैदिक मंत्रों के साथ गणेशोत्सव शुरू हुआ। व्यापार संघ अध्यक्ष के अंकोला पुरोहित, पं. कान्ती प्रसाद भट्ट, आचार्य प्रशांत डिमरी, स्वामी राम कृष्ण गिरी महाराज समेत अन्य भक्त इस अवसर पर मौजूद रहे।
वहीं गोपेश्वर के मुख्य चैराहे पर विगत कई वर्षों से आयोजित होने वाले गणेशोत्सव के लिये बने विशाल पांडाल में भगवान गणेशजी की सुन्दर और भव्य मूर्ति प्रतिष्ठापित की गयी। इससे पूर्व वैतरिणी कुंड से जल कलश की शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें बालिकायें, महिलाओं के साथ-साथ अन्य भक्त भी शामिल थे। आयोजन समिति के मनोज बिष्ट, मनोज तिवारी सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।