गंगोत्री – यमुनोत्री बर्फ से लकदक

0
676

उत्तरकाशी, जिले में जमकर बर्फबारी से हिम क्रीड़ा स्थल हरकिदून, दयारा, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम बर्फ से लकदक हो उठा है। जितनी दूर तक नजर जाती है उतनी दूर तक बर्फ की सफेद परत जम रखी है। जिले उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी हिमपात का दौर शनिवार से लगातार जारी है। बर्फबारी की वजह से चारों धामों में तापमान शून्य से नीचे जा पहुंचा है।

पर्यटक हरकिदून,हर्षिल,धराली,दयारा,राडी टॉप,चौंरंगी, आदि स्थानों में लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से कई जगहों में तीन फीट तक बर्फ जम गई है। हिमपात की वजह से ठंड क बढ गई। पहाडों में लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है।

जनपद के यमुनोत्री-गांगोत्री धाम में शनिवार से बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है। इस वजह से तापमान माइनस 11 पहुंच गया है। बर्फ का मजा लेने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। गंगोत्री धाम में अधिकतम तापमान माइनस एक डिग्री सेल्शियस और न्यूनतम माइनस नौ डिग्री पहुंच गया है। वहीं यमुनोत्री धाम में अधिकतम तापमान माइनस छह डिग्री सेल्शियस और न्यूनतम माइनस 12 डिग्री सहित हर्षिल में उच्चतम तीन डिग्री और न्यूनतम माइनस छह डिग्री सेल्शियस है।