पहाड़ से पलायन रोकने के लिए गैरसैंण बने स्थाई राजधानी : मंत्री

0
853

भरारीसैण। उत्तरखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने कहा कि पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने के वे पक्षधर है। साथ ही कहा कि यहां के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए यहां का विकास जरूरी है। भरारीसैण में शीतकालीन सत्र के लिए पहुंचे मंत्री पाण्डेय ने कहा कि गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाने के पूरे पक्ष धर है। कहा कि यदि पहाड़ की जवानी व पहाड़ के पानी को पहाड़ के काम में लाना है तो यहां का विकास करना होगा और वह तभी संभव है जब पहाड़ की राजधानी पहाड़ में बने। कहा कि विधानसभा सत्र से लोगों को बड़ी आशाएं है और सरकार जनता की उन अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। यहां के नौनिहालों का भविष्य बेहतर हो इसके लिए भी सरकार कार्य कर रही है।