पूर्व केन्द्रीय मंत्री विमला वर्मा का निधन

0
878
पूर्व केंद्रीय मंत्री विमला वर्मा का निधन
सिवनी,  पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी विमला वर्मा का 90 वर्ष की उम्र में गुरुवार की देर रात सिवनी जिला अस्पताल में निधन हो गया। वे काफी लंबे समय से बीमार थी। शुक्रवार को कुमारी विमला वर्मा का पार्थिव शरीर उनके निवास गिरधर भवन में अंतिम दर्शन हेतु रखा गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेत्री विमला वर्मा ‘दीदी’ लंबे समय से बीमार चल रही थीं। गुरुवार देर रात 90 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को सिवनी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कुमारी विमला वर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार, पूर्व केवलारी विधायक तथा सिवनी लोकसभा की पूर्व सासंद के पदों का बखूबी निर्वहन किया था। मध्यप्रदेश के सिवनी जिला मुख्यालय के दुर्गाचौक समीप स्थित गिरधर भवन में वे रहती थीं तथा लंबे समय से बीमार होने के कारण बिस्तर पर ही आराम कर रही थीं। बीती रात अचानक तबियत ज्यादा खराब हो गई और उन्हें जिला चिकित्सालय सिवनी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने बताया कि स्वर्गीय विमला वर्मा का अंतिम यात्रा शुक्रवार को शाम 4 बजे निकाली जाएगी तथा संस्कार सिवनी के कटंगी रोड स्थित मोक्षधार में किया जाएगा।