आसमान में धूल का गुबार, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द

0
784

चंडीगढ़, आसमान में धूल का गुबार होने का असर चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी दिखा। विजिबिलिटी कम होने के कारण कई उड़ानें रद्द हुईं और लैंड होने वाली कई फ्लाइट्स के रूट्स में भी बदलाव किया गया।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 30 से अधिक फ्लाइट ऑपरेट होती हैं। जेट एयरवेज की दिल्ली से चंडीगढ़ की उड़ान और इंडिगो की चंडीगढ़ से दिल्ली की उड़ान को रद्द किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 48 घंटों तक मौसम में अचानक बदलाव होगा और धूल के बीच तेज हवाओं के अलावा बारिश होने के भी आसार है। एयरलाइंस ने यात्रियों की सुविधा के प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं। एयर इंडिया ने दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए बस का इंतजाम करके उन्हें दिल्ली पहुंचाने का फैसला लिया है। चंडीगढ़ हवाई अड्डा के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि मौसम में सुधार आने के बाद ही फ्लाइटस शुरू की जाएंगी।

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक गुरुवार को अभी तक अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान तापमान 28.7 डिग्री रहा। इलाके में इस समय 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से धूल भरी हवाएं चल रही हैं।