सूरज पंचोली की फिल्म ‘हवा सिंह’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज 

0
749
अभिनेता सूरज पंचोली की आगामी फिल्म ‘हवा सिंह’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। यह फिल्म प्रसिद्ध बॉक्सर हवा सिंह की बायोपिक है। फिल्म में सूरज पंचोली हवा सिंह का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के इस फर्स्ट लुक पोस्टर को फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तरण ने ट्वीट किया-‘प्रसिद्ध बॉक्सर हवा सिंह की बायोपिक से सूरज पंचोली का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म के निर्देशक प्रकाश नांबियार  हैं। फिल्म  को कमलेश सिंह कुशवाहा और सैम एस फर्नांडिस मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं’।
फिल्म के इस फर्स्ट लुक पोस्टर में सूरज पंचोली का काफी आकर्षक है। फिल्म के इस पोस्टर में  सूरज पंचोली का चेहरा दूध के ग्लास से ढका हुआ है, सूरज लंगोट पहने हुए हैं और उनके बगल में लाल रंग के बॉक्सिंग ग्लोब्स हैं।
यह पहला मौका हैं जब सूरज किसी बायोपिक में नजर आएंगे। फिल्म ‘हवा सिंह’ की कहानी एक ऐसे युवक की है, जो एक छोटे से गांव का है और अपनी कड़ी मेहनत से अपनी गांव की मिट्टी से उठकर दुनियाभर में सबका चहेता बॉक्सर बन जाता है। प्रकाश नांबियार की निर्देशित यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।