दंगल गर्ल को मिली एक और फिल्म

0
524

मुंबई, पिछले साल दीवाली पर रिलीज हुई यशराज की फिल्म ठग आफ हिंदोस्तां की असफलता के बाद इस फिल्म में हीरोइन का रोल निभाने वाली फातिमा सना शेख को अब सैफ अली खान के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

कपिल कृपलानी के निर्देशन में बनने जा रही सुपरनेचुरल थ्रिलर में सैफ अली खान के साथ फातिमा की जोड़ी बनाई गई है। फिल्म में इन दोनों के अलावा एक अहम भूमिका में अभिषेक बच्चन भी होंगे।

फातिमा सना शेख ने आमिर खान की फिल्म दंगल में गीता फोगट के रोल के साथ बालीवुड में पदार्पण करने वाली फातिमा सना शेख के साथ आमिर खान के अफेयर की खबरें चर्चा में रहीं। हाल ही में फातिमा को अनुराग बसु की नई फिल्म में भी कास्ट किया गया है। इस फिल्म में तापसी पन्नू द्वारा छोड़े गए रोल में फातिमा का चयन हुआ है।