बेटी के साथ बलात्कार रिश्ता हुआ शर्मसार

0
1137
हैवानियत

किच्छा। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जिसमें बाप ने अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ ही बलात्कार कर डाला। डरी सहमी बालिका ने अपनी मां को अपबीती बयां की तो मां ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि बालिका से तीन माह पहले मकान मालिक ने भी बलात्कार किया था। पुलिस ने बलात्कार की धारा के साथ पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी पिता फरार हो गया है।

मूल रूप से आगरा जिले का रहने वाला वीनू यहां बंडिया भट्टे पर किराए पर रहता है। उसकी पत्नी निशा ने शुक्रवार को बताया कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री खुशी बुधवार की शाम को घर पर अकेली थी। उस वक्त वह काम पर गई थी। शाम को लौटी तो खुशी बेहद डरी सहमी थी और जल्द ही बिस्तर पर लेट कर सो गई। कल उसने बेटी से गुमसुम रहने की बात पूछी तो उसने अपबीती बताई। जिस पर उसे भरोसा नहीं हुआ। उसने गुप्तांग देखा तो उससे बलात्कार की पुष्टि हुई। जिस पर आज वह कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। एफआईआर में कहा गया कि है कि खुशी के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म किया। बेटी ने अधिक पूछताछ में इस बात का भी खुलासा किया है कि तीन महीने पहले उसके मकान मालिक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट धारा 376 व 5/6 पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीडि़त किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। बताया जा रहा है वीनू नशे का आदी है तथा रिक्शा चलाने का कार्य करता है। खबर में पीडि़त की पहचान छिपाने के लिए काल्पनिक नाम दिए गए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मकान मालिक भी फरार हो गया है। कोतवाल योगेश उपाध्याय का कहना है कि पुलिस शीघ्र ही दोषियों की गिरफ्तारी करेगी।  इस तरह की घटना समाज के लिए झकझौरने वाली हैं।