Page 556

बदरीनाथ हाईवे 14 घंटे बाद भी नहीं खुल पाया

0

चमोली जिले में गुरुवार की रात्रि से हो रही लगातार बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे लामबगड के पास पहाड़ी से मलवा आने से बाधित हो गया था। जो शनिवार की सुबह तक भी नहीं खुल पाया है, पहाड़ी से लगातार आ रहे मलवे और बोल्डर के कारण यहां पर मार्ग धंस गया है।

एनएच की मैकाफेरी कंपनी का कहना है कि बारिश बंद होने के बाद मार्ग को खोला जा सकेगा, और धंसाव वाले स्थान पर मिट्टी और पत्थरों को भरा जाना है। लेकिन लगातार हो रही बारिश से मार्ग खोलने में दिक्कतें आ रही हैं।

अाज 11 बजे के आसपास मैठाणा के पास भी सड़क धंसने के कारण बंद हो गया है, यहां पर भी एनएच द्वारा मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

जनपद में हो रही लगातार भारी वर्षा के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बद्रीनाथ हाईवे लामबगड़ में तो गुरुवार की रात्रि में हुई मूसलाधार बारिश से शुक्रवार से बंद चल रहा है। वहीं लगातार वर्षा के चलते शनिवार की सुबह 11 बजे के आसपास मैठाणा में भी भूस्खलन जोन में सड़क धसने के कारण मार्ग अवरूद्ध हो गया है। हालांकि यहां पर वाहनों को नंदप्रयाग से बाइपास चमोली भेजा जा रहा है। एनएच द्वारा मार्ग खोलने के प्रयास किये जा रहे है।

त्रिवेणी घाट पर आयोजित होगा दशहरा मेला

0

सुभाष क्लब दशहरा कमेटी ऋषिकेश द्वारा इस वर्ष भी त्रिवेणी घाट पर रावण, कुंभकर्ण के साथ मेघनाद के पुतलों का दहन करेगा।
सुभाष क्लब दशहरा कमेटी के महामंत्री विजय सिंघल ने बताया कि दशहरा कमेटी की आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है कि दशहरा कमेटी पिछले कई वर्षों से दशहरा पर्व पर रावण, मेघनाथ के पुतले का दहन करती आई है। इसी प्रकार इस वर्ष भी आपसी सद्भाव के साथ पर्व को मनाया जाएगा। बैठक में शिवकुमार शर्मा, राकेश शर्मा, योगेश शर्मा, संजय शर्मा, राहुल आदि भी उपस्थित रहे।

रामदेव के बाद स्वामी कैलाशानंद पर बन रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म

0

योगगुरू स्वामी रामदेव हों या देश के दूसरे संत सभी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री और फिल्में बन रही हैं। इन सबके बीच एक और नाम जुड़ा है, वह है हरिद्वार के सिद्ध पीठ दक्षिणेश्वर काली मंदिर के महंत कैलाशानंद महाराज का।

स्वामी कैलाशानंद महाराज की अपनी एक पहचान है। उत्तराखंड ही नहीं देश के दूसरे राज्यों में भी उनके हजारों भक्त हैं। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार मुलायम सिंह यादव परिवार के वो गुरू माने जाते हैं। अब स्वामी कैलाशानंद भी अपने जीवन पर आधारित एक फिल्म में अभिनय करते नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म में स्वामी कैलाशानंद के बचपन से लेकर हरिद्वार के सिद्ध पीठ दक्षिणेश्वर काली मंदिर की गद्दी तक बैठने के सफर को फिल्माया जाएगा। कैलाशानंद महाराज इस फिल्म में गुरू दक्षिणा से लेकर मंदिर में पूजा-पाठ, धर्म-कर्म व गायों की सेवा करते दिखाई देंगे।

केदारपुरी को रोपवे से जोड़ने की कवायद तेज

0

लम्बे इंतजार के बाद केदारपुरी को रोपवे से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। इस संबंध में केंद्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा ने जिला प्रशासन को तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जिला प्रशासन अब रामबाड़ा से केदारपुरी तक रोपवे निर्माण का प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को भेज रहा है।

बीते दो दशक से केदारपुरी को रोपवे से जोड़ने की कवायद चल रही है। इसके लिए वर्ष 2010-11 में पर्यटन विभाग की ओर से टेंडर भी निकाला गया लेकिन किसी कंपनी ने इसे खरीदने में रुचि नहीं दिखाई। इसके पीछे कारण बताया गया कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों में कार्य करने के लिए स्वीकृत डेढ़ करोड़ की धनराशि पर्याप्त नहीं है। पिछले दिनों केंद्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा के केदारनाथ दौरे के बाद इस मांग ने फिर जोर पकड़ा है।
उनके सामने तीर्थ पुरोहितों ने रोपवे निर्माण की मांग रखी थी, जिस पर उन्होंने जिला प्रशासन से प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को भेजने के निर्देश दिए थे। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि रोपवे का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। रामबाड़ा से केदारनाथ तक रोपवे बनाने की योजना है। वैसे लिनचोली से भी रोपवे निर्माण का प्रस्ताव है लेकिन रामबाड़ा से बनने वाला रोपवे यात्रियों के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।
उधर, तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती व केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला का कहना है कि रोपवे का निर्माण प्रथम चरण में रामबाड़ा से केदारनाथ और द्वितीय चरण में गौरीकुंड से रामबाड़ा तक होना चाहिए। केंद्रीय पर्यटन सचिव ने भी इस पर सहमति जताई थी और मौके पर मौजूद एसडीएम ऊखीमठ को शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए थे।

कुहू गर्ग और रोहन कपूर की जोड़ी ग्रीस ओपन के मिक्स डबल्स फ़ाइनल में पहुँची

0

अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड की कुहू गर्ग और रोहन कपूर की जोड़ी ने ग्रीस में चल रहे ग्रीस ओपन बैडमिनटन प्रतियोगिता के मिक्सड डबल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।सेमी फ़ाइनल में कुहू और रोहन की जोड़ी का सामना स्वीडन की जोड़ी कार्ल हड़बक्का और टिल्डा के साथ हुआ।स्वीडन की इस जोड़ी को हराकर कूहु और रोहन की जोड़ी ने फाइनल में धमाकेदार प्रवेश किया है।फाईनल में पहुंचने के साथ ही कुहू ने एक पदक को देश के लिये पक्का कर लिया है।सेमीफाईनल मैच कूहु गर्ग ने 21-11-21-14 से जीता।

शनिवार को खेले गये मुकाबले में कुहु ने अपने पार्टनर रोहन कपूर के साथ क्वॉर्टर फ़ाइनल में ग्रीस के पंगीयोतिस व एलेनी चरिसटोडोलस की जोड़ी को 21-13,21-12 हराकर सेमी फ़ाइनल में स्थान बनाया था।

प्री क्वॉर्टर में कुहू की जोड़ी ने ग्रीस की जोड़ी ने कोंस्टंटिनोस व अथनसोपोलस की जोड़ी को आसानी से २१-५,२१-९ से हराया।फ़ाइनल मैं कुहू की जोड़ी का सामना तुर्की और भारतीय जोड़ी के विजेता से होगा।यह एक इंटरनेशनल सीरिज है जो बैंडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के अंर्तगत आता है।

आपको बतादें कि कूहु गर्ग का यह तीसरा अंर्तराष्ट्रीय स्तर का मैडल हैं।इस चैंपियनशीप का फाईनल मैच रविवार को खेला जाएगा। आगे आने वाले फाईनल के लिए कूहु गर्ग को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।

लगातार हो रही बारिश से डोईवाला के बुल्लावाला गांव में सड़कें बदली नदी में

मौसम विभाग के द्वारा जारी किया गया बारिश का अलर्ट सटीक साबित हुआ है डोईवाला और उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर बारिश हो रही है जिसके चलते आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है लोगों को लगातार जलभराव और बारिश की मार का शिकार होना पड़ रहा है।

सड़कों में पड़े बड़े-बड़े गड्ढे जहां एक तरफ एक्सीडेंट को बढ़ावा दे रहे हैं वही ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ग्रह विधानसभा डोईवाला में बारिश का बुरा हाल है।

डोईवाला के बुल्ला वाला गांव में बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है खेतों में फसलों पर जलभराव होने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है और लोगों के घरों पर जलभराव होने से स्थिति बिगड़ गई है। साथ ही गुलाबाला की सड़कें एक बरसाती नदी के रूप में तब्दील हो गई है जिसके चलते आने जाने वाले वाहनों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है

ईद उल अजहा पर ऋषिकेश में उत्साह का माहोल

ऋषिकेश के ग्रामीण छेत्र डोईवाला और आइडीपीएल में ईद उल अजहा का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है, देर शाम तक लोग बकरों की खरीददारी मे लागे रहे और सुबह होते ही मस्जिदों में नवाज अत्ता करने के लिए भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुचे और एक दुसरे को गले लगकर बधाई दी, बच्चों में बड़ा ही उत्साह था, और वो सुबह  से ही नए कपडे पहन ईदी पा कर खुश नजर आये।

आपको बता दे की ऋषिकेश-डोईवाला के ग्रामीण छेत्रो में बड़ी संख्या में मोस्लिम समुदाय रहता है और यहाँ बड़ी ही धूम धाम से त्यौहार आपसी सोहार्द में मनाये जाते है, धर्मनगरी ऋषिकेश में मुसलिम समुदाय तेजी से बद रहा है सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी आएडीपीएल कम्युनिटी सेंटर और आस पास के ग्रामीण छेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये है जिससे त्यौहार के दिन सद्भावना का माहौल बना रहे.

 

स्कॉटलैंड से ऋषिकेश पहुँचा 21वैज्ञानिको का दल

ऋषिकेश स्तिथ परमार्थ निकेतन में वर्ल्‍ड शौचालय कॉलेज के पाठ्यक्रम और कॉलेज की गतिविधियों के बारे में जानने के लिए स्कॉटलैंड से 21 वैज्ञानिकों का दल परमार्थ निकेतन पंहुचा। यहाँ पहुंचकर उन्होंने परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनि से मुलाकात की और बिओटोइलेट, सेनिटेशन जैसे मुद्दों पर चर्चा की. बाद में उन्होंने गंगा किनारे होने वाली भव्य आरती पर भी हिस्सा लिया।

 

नमाज अदा कर धूमधाम से मनाया ईद उज आजह

0
रुद्रपुर में ईद उल जुहा का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगो ने खेड़ा स्थित कादरी मस्जिद में ईद की नमाज अदा की ओर देश की तरक्की, अमन, भाईचारे के लिए खुदा से दुआ मांगी।
बता दें कि इस्लाम धर्म में बकरीद को काफी पवित्र त्योहार माना जाता है, मुस्लिम समुदाय द्वारा साल में दो ईद मनाई जाती है। एक को ईद ऊल फितर और दूसरी को ईद उल जुहा यानी की बकरीद। बकरीद को कुर्बानी का पर्व भी कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय में ऐसी मान्यता है कि बकरीद के दिन किसी प्रिय चीज को अल्लाह के लिए कुर्बान करनी होती है, यही वजह है कि इस पर्व का इस्लाम में काफी ज्यादा महत्व है ।

गरीबी और आर्थिक तंगी झेल लोगो को हंस फाउंडेशन ने बांटे 30 लाख के चेक

ये खबर समाज में गरीबी और आर्थिक तंगी झेल रहे गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए है जो गंम्भीर बिमारी से पीडित है और आर्थिक तंगी के कारण अपना ईलाज नही करवा पा रहे हों या फिर अपने होनहार प्रतिभावान बच्चों को आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा ग्रहण नहीं करवा पा रहे है।

अगर आपकी कुछ इस तरह की समस्या है तो आपकी मदद ऋषिकेश के हंस कल्चरल सेन्टर से हो सकती है। उत्तराखण्ड के गम्भीर बिमारियों से ग्रसित गरीब जरूरतमंन्द लोगों को ऋषिकेश में हंस कल्चरल सेटर द्वारा 30 लाख रूपये के आर्थिक सहायता के चैक बांटे गए।

इस कार्यकर्म में उत्तराखंड के राम सिंह मीणा एङीजी लॉ एंड आर्डर के हाथों वितरित किए गये, इस अवसर पर बोलते हुए राम सिंह मीणा ने कहा कि, “हंस फाउन्डेशन द्वारा उत्तराखण्ड में गरीब जरूरतमन्द लोगों की करोड़ों रूपये की आर्थिक सहायता की जा रही है और सही मायने में यही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।”