Page 930

राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार को जवाब देने 11 दिसंबर को उत्तराखण्ड दौड़ेगा

0

उत्तराखंड मे बढ़ते नशे के ख़तरे से निपटने के लिये राज्य पुलिस ने क़ानून की सख़्ती के साथ साथ युवाओं को प्रेरित करना का रास्ता अपना लिया है। आने वाली 11 तारीख़ को राज्य पुलिस देहरादून में “रन अगेंस्ट ड्रग्स रन अगेन्सट करप्शन” के नाम से राज्य की पहली राष्ट्रीय स्तर मैराथन का आयोजन करेगी। इस दौड़े में राज्य भर के कई स्कूल, कॉलेज और शैक्षण संस्थाओं के छात्र हिस्सा लेंगे। इस दौड़ के बारे में जानकारी देते हुए राज्य के पुलिस उप महानिदेशक और पुलिस स्पोर्ट्स क्लब के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि राज्य के सामने तेज़ी से फैलते नशे के कारोबार को रोकना एक बड़ी चुनौती है। और क्योंकि नशे का सबसे बड़ा निशाना युवा वर्ग होता है इसलिये उन्हें इसके ख़तरे से आगाह कराना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने ये भी कहा कि क़ानून अपना कान बख़ूबी कर रहा है लेकिन अगर युवाओं को खेल और उससे होने वाले फ़ायदों के बारे में बताया जाये तो नशे से लड़ाई में हमें स्वाभाविक जीत मिल जायेगी।

इस मौक़े पर बोलते हुए देहरादून के एसएसपी सदानंद दाते ने कहा कि ज़िला स्तर पर भी पुलिस ड्रग्स के ख़िलाफ़ मोर्चा खोले हुए है।

मैराथन पुलिस लाइन से शुरू होगी उसके बाद आराघर, नानी बेकरी, राजपुर रोड, मसूरी डायवर्जन से होते हुए वापस पुलिस लाइन पर ख़त्म होगी। सारे रास्ते पर वॉटकिंस प्वाइंट होंगे साथ ही 108 एंबुलेंस की सुविधा भी रहेगी। मैराथन तीन वर्गों मे होगी- 21 किमी, 7 किमी, और 2 किमी। मैराथन का रेजिस्ट्रेशन फ़्री है और ऑनलाइन भी किया जा सकता है। मैराथन कि तुल पुरस्कार राशि १० लाख रुपए है। मैराथन के ब्रैंड एम्बेसडर पियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर चुके मनीष रावत होंगे।

इस मौक़े पर आई जी संजय गुंज्याल, एसपी बलिंदरजीत सिंह, एसएसपी तृप्ति भट्ट, आदि मौजूद रहे।

केन्द्र सरकार ने लिया नोटबंदी से निपटते राज्य के हालात का जायजा

0

भारत सरकार के तीन अधिकारियों की टीम ने उत्तराखण्ड का दौरा कर विमुद्रीकरण से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। संयुक्त सचिव इलैक्ट्रानिक्स एवं आईटी आर.के.सुधांशु ने चमोली, पौड़ी, रूद्रप्रयाग और देहरादून का दौरा किया। निदेशक, भारी उद्योग संयुक्ता सम्मदर ने टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपदों का जायजा लिया। उप सचिव ऊर्जा विक्रमाजीत सिंह ने ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और अल्मोड़ा का आकलन किया। मुख्य सचिव एस.रामास्वामी की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित बैठक में वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। 

बताया गया कि विमुद्रीकरण से लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इस मकसद से लगातार बैंकर्स के साथ बैठक की जा रही है। डायरेक्ट बैनेफिट ट्रांसफर(डीबीटी) के तहत लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक किया जा रहा है। इसके लिए कैम्प लगाकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 5 दिसम्बर तक का लक्ष्य रखा गया है। इससे पेंशन, छात्रवृत्ति, मनरेगा, गौरादेवी, नंदा देवी आदि योजनाओं की धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में चली जायेगी। मुख्य सचिव ने आधार की सीडिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए है। रूपे डेबिट कार्ड के बारे में बताया गया कि कार्ड का वितरण हो गया है। पिन वितरण में 52 फीसदी ही प्रगति हुई है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जायेगा। बताया गया कि जहां पर कनेक्टिविटी नहीं है, वहां वी-सेट लगाये जा रहे है। जहां पर बैंक सुविधा नही है वहां बैंक मित्र, बिजनेस करेसपांडेन्ट तैनात किये जा रहे है। इसके अलावा आईटी विभाग द्वारा कार्यरत 4000 कामन सर्विस सेंटरों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। बैंको में कैश की उपलब्धता के बारे में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गये कि वे भी अपने स्तर से समीक्षा करें। बैंको में नकदी की समस्या नही होनी चाहिए। यह भी निर्देश दिये गये कि किसानों को बीज, खाद्य आदि की खरीद में कोई दिक्कत न हो। एटीएम में नोटो की उपलब्धता की समीक्षा प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को की जाय। बताया गया कि सरकारी देयकों का भुगतान 24 नवम्बर, 2016 तक 500 और 1000 के पुराने नोट से किये जा सकते है। इसके लिए 24 नवम्बर, 2016 को कार्यालय खुले रहने के आदेश किये गये है। 

बैठक में अपर मुख्य सचिव डाॅ.रणवीर सिंह, सचिव वित्त अमित नेगी, आरबीआई के महाप्रंधक, सभी बैंको के प्रमुख और अन्य अधिकारी आदि उपस्थित थे। 

9 दिसंबर को प्रशासनिक अकादमी आएंगे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

0

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अगले महीने की नौ तारीख को उत्तराखंड आएंगे, जहां वह मसूरी स्थित प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए यहां एक बैठक में मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने अधिकारियों से उनकी सुरक्षा सहित सभी प्रकार के इंतजाम समय से कर लेने को कहा।

देहरादून में जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति मुखर्जी अकादमी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 91वें फाउंडेशन कोर्स में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर यहां जौलीग्रांट हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे जहां उनकी अगवानी राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल, मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा मुख्य सचिव रामास्वामी करेंगे। इसके बाद मुखर्जी जौलीग्रांट से सीधे ही मसूरी रवाना हो जाएंगे।

अब आपकी फेसबुक फोटो बिना इजाजत कोई डाउनलोड नहीं कर सकेगा

0

अक्सर सुनने को मिलता है कि फेसबुक या व्हाट्सएप से किसी छात्रा या लड़की की प्रोफाइल फोटो डाउनलोड कर उसे अन्य व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया या फिर उसका गलत इस्तेमाल किया। इस तरह की समस्या बचने के लिए यूजर को अपनी फेसबुक प्रोफाइल पिक्चर की सेटिंग में बदलाव करना होगा। वहीं न्यूज फीड में पसंदीदा आर्टीकल या पोस्ट को भविष्य के लिए सेव भी कर सकते हैं।

सेव कर सकते हैं पोस्ट या आर्टिकल

फेसबुक पोस्ट को बाद में पढ़ना चाहते हैं या भविष्य के लिए उस पोस्ट को सेव करना चाहते हैं तो फेसबुक में ऐसी भी सुविधा भी है। जिस पोस्ट को सेव करना चाहते हैं उसमें ऊपर दाईं ओर ‘एरो’ ( नीचे की तरफ बना हुआ) के निशान पर क्लिक करें। इसमें पोस्ट को भविष्य के लिए सुरक्षित रखने का विकल्प मिलेगा।

ऐसे छिपाएं पिक्चर

प्रोफाइल फोटो के साथ किसी भी पिक्चर को अन्य यूजरों से छिपाया जा सकता है। ऐसा करने के लिए उस फोटो पर क्लिक करें जिस फोटो को छिपाना चाहते हैं। इसके बाद ऊपर की तरफ तारीख के पास पृथ्वी का निशान दिखाई देगा, उस आकृति पर क्लिक करने के बाद चार विकल्प मिलेंगे। इनमें से ऑनली मी नाम के विकल्प का चयन करें, उस फोटो की प्राइवेसी को बढ़ा सकते हैं। फोटो या वीडियो को सभी से छिपाने के लिए Only ME का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें दोस्तों और ग्रुप के भी विकल्प हैं।

ऐसे खोलें सेव पोस्ट को

सेव पोस्ट या आर्टिकल को बाद में खोलकर पढ़ने के लिए अपनी प्रोफाइल के होम पेज पर पर जाएं। बाईं तरफ दिए गए विकल्प में सेव फाइलों का निशान भी मौजूद है। फेवरेट कैटेगरी में यह विकल्प सबसे नीचे होता है, उसपर क्लिक कर सेव फाइलों को दोबारा देख सकते हैं। पढ़ाई संबंधित पोस्ट या आर्टिकल को भी सेव किया जा सकता है।

अनफॉलो करने से नहीं दिखेंगी पोस्ट

फेसबुक पर अगर किसी अन्य यूजर की पोस्ट की वजह से परेशानी होती है तो उसे ‘अन फॉलो’ कर सकते हैं। इसके बाद उस यूजर की पोस्ट या स्टेट्स न्यूजफीड में नहीं दिखाई देंगे और फेसबुक पर दोस्ती भी बनी रहेगी। ‘अनफॉलो’ करने के लिए यूजर की प्रोफाइल को खोलें और उसकी कवर फोटो पर फॉलो का विकल्प दिखेगा। उसे‘अनफॉलो’ कर दें।

चैट स्टेट्स भी कर सकते हैं ऑफलाइन

किसी अन्य यूजर के मैसेज से परेशान होकर उस यूजर को चैट बॉक्स में ब्लॉक करना चाहते हैं ताकि वह चैट का ऑनलाइन स्टेट्स न देख पाए, तो चैट बॉक्स की सेटिंग के विकल्प पर क्लिक करके एडवांस सेटिंग में जाएं। यहां ब्लॉक करने का विकल्प मिलेगा।

 

वाल पेंटिंग के जरिए लोगों के ज़हन में उतरना चाहता हैं यह ग्रुप “मैड”

0

देहरादून की सड़कों पर चलते हुए अगर आपने कभी अपने दांए या बाई ओर ध्यान दिया होगा तो खाली दिवारों पर अतरंगी चित्रकारी देखी होगी, और अगर नहीं देखा तो अब ध्यान दिजिएगा। इन दिवारों पर की जाने वाली रंग बिरंगी चित्रकारी के पीछे कौन है और क्या हैं इनका उद्देश्य आइए जानते हैं।

दिवारों पर अलग अलग थीम पर पेंटिंग करने वाला ग्रुप है “मैड” जिसका मतलब है- “मेकिंग द डिफ्रेंस बाई बींग द डिफ्रेंस”। इस ग्रुप से जुड़े ज्यादातर लोग पढ़ाई करने वाले बच्चे हैं, जो कालेज के बाद अपना समय इस ग्रुप में देते हैं। आए दिन यह ग्रुप अलग अलग एक्टिविटी करता है जैसे कि कपड़े डोनेट करना, सफाई अभियान,वाल पेंटिंग आदि।

आज नेशविला रोड पर वाल पेटिंग करते हुए, करन ने बताया कि उनके जैसे बहुत से वालेंट्रि कलाकार हैं जो इस मुहिम का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि पहले ये दीवारें पोस्टर और गंदगी से भरी होती थी पर हमारी पेंटिग्स के जरिए हम एक बदलाव लाना चाहते हैं। इस बार उनकी वाल थीम है सेलिब्रेटिंग दून जिसमें ये लोग देहरादून की खासियत को पेटिंग की सीरीज़ के जरिए दिखाऐंगे। इस सीरीज़ की पहली पेंटिंग कैनाल रोड पर देखने को मिलेगी। इस पेंटिंग में ये लोग देहरादून की खासियत यहां की संस्कृति,पहाड़,नदियां,स्मारक,पकवान,एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को दर्शाएंगें। उन्होंने बताया कि इन पेटिंग्स में आने वाला खर्चा वो अपनी पाकेट मनी से देते हैं।  ग्रुप की कोओरडिनेटर स्वाती सिंह ने बताया कि देहरादून में लगभग 40 वाल पेटिंग इनके ग्रुप ने बनाई हैं।इलके साथ ही हरिद्वार के शिव घाट पर भी इनकी बनाई हुई पेटिंग हैं। स्वाति कहती हैं की हम शब्दों के ज़रिए नहीं बल्कि अपनी पेंटिंग्स के जरिए लोगों के ज़हन में उतरना चाहते हैं।

उत्तराखंड को चाहिए कांग्रेस मुक्त राज्य,वो दिन दूर नहीं: भाजपा

0

भाजपा परिवर्तन यात्रा के तहत चम्पावत पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला, दोनों नेताओं ने कहा कि 2017 में कांग्रेस मुक्त उत्तराखण्ड करने का समय आ गया है। वहीं भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने कहा आमजनता नोट बन्दी के फैसले पर प्रधानमंत्री के साथ हैं।

अजय भट्ट ने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में हैं, जहां मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष की और प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री की खिलाफत करते हैं। कांग्रेस में एकता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की फूट उसे ले डूबेगी।

कांग्रेस नोटबंदी के खिलाफ देहरादून में सांकेतिक धरने में बैठे हैं, जो उनकी मानसकिता उजागर करती हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा में गुटबाजी से इनकार करते हुए अजय भट्ट ने कहा खण्डूरी, कोश्यारी, निशंक पार्टी के लिए काम कर रहे हैं,परिवर्तन यात्रा को सफल बना रहे है।

भट्ट ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार आना तय है क्योंकि उन्हें काफी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि इस परिवर्तन यात्रा को अपना सहयोग देकर इसे सफल बनाएं।

 

उत्तराखंड को इस नोटबंदी से लगभग 700 करोड का नुकसानः हरीश रावत

0

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को कहा कि नोटबंदी के बाद नकदी की कमी होने से प्रदेश में बाजार की गतिविधियां खत्म हो गयी हैं। एक मोटे अनुमान के मुताबिक इससे राज्य को 500-700 करोड रूपये का नुकसान होने जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘काला धन खत्म करने के लिये बड़े नोट बंद कर दिये गये हैं. लेकिन महाराज बाजार में नये नोट तो लाइये. बाजार की गतिविधियां खत्म हो गयी हैं।’ रावत ने कहा कि उनके अनुमान के मुताबिक, नोटबंदी के कारण उत्तराखंड को 500-700 करोड रूपये का नुकसान होने जा रहा है।

यहां संवाददाताओं द्वारा इस संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लाख, दो लाख और चार लाख रुपये की सालाना आय वाले रेहड़ी वाले, पटरी वाले, ठेली वाले, किसान, छोटे दुकानदार और निम्न आय वर्ग के लोगों के पास तो काला धन नहीं है, लेकिन उन्हें परेशानी हो रही है।

नोटबंदी के चलते लोगों की मदद के लिये राज्य सरकार ने उठाये कदम

0

मुख्य सचिव मुख्य सचिव एस.रामास्वामी ने विमुद्रीकरण से आम जन को कोई समस्या न हो इसके बारे में सोमवार को सचिवालय में सभी बैंकर्स के साथ समन्वय बैठक की। रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया(आर.बी.आई.) द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य में 50 प्रतिशत एटीएम कार्य कर रहे है। जो एटीएम काम नही कर रहे है, वो जल्द ही कार्य करने लगेंगे। बताया गया कि कैश की कोई कमी नही है। जिन जनपदों में कैश की कमी है, वहां जल्द दूर कर दी जायेगी। बैठक में वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को बताया गया कि सहकारी बैंको के बारे में समन्वय कर समाधान निकाले। किसानो को बीज और खाद्य की कोई कमी नही होनी चाहिए। सहकारी बैंको के बारे में शासन स्तर पर अलग से बैठक कर समाधान निकाला जायेगा।

आर.बी.आई. ने बताया कि जिनके यहा शादी है, वे 2.50 लाख रूपये तक धन की निकासी कर सकते है। इसके लिए पैन नम्बर देना अनिवार्य होगा। इस बारे में राज्य सरकार ने भारत सरकार से मांग कि है कि किसानों को आयकर की अनिवार्यता से छूट है, इसलिए किसानों को पैन नम्बर देना अनिवार्य न किया जाए।  सभी सरकारी करो, बिल, डूयूटीज, रायल्टी आदि का भुगतान 1000 व 500 के नोट से किया जा सकता है। वृद्ध, निःशक्त, मरीज, शादी आदि के लिए धन निकासी या जमा करने के लिए बैंक अलग से व्यवस्था करेंगे। इसके लिए सुबह 9.30 से 10.00 बजे तक का समय तय किया गया है। 

बैठक के दौरान सभी जिलाधिकारियों को राज्य स्तरीय बैंकिंग समिति के उपमहाप्रबंधक और आर.बी.आई के वरिष्ठ अधिकारियों का फोन नम्बर दिया गया। जिससे कि विमुद्रीकरण से लोगों को कोई दिक्कत न हो।

  • पुलिस विभाग में जब्त की गई चोरी की धनराशि जो कि कोर्ट में विचाराधीन है, उनमें कोर्ट के आदेश के तहत कार्यवाही की जायेगी।
  •  किसी भी सरकारी अस्पताल में अगले तीन महीने तक कोई यूजर चार्ज नही लिया जायेगा।
  • बिजली के बिल 24 नवम्बर, 2016 तक एक हजार व पांच सौ के नोट में जमा हो सकेंगे।
  • किसान ट्यूबवेल के बिल का 50 प्रतिशत जमा कर सकते है। शेष 50 प्रतिशत 30 जून, 2017 तक जमा कर सकते है। बिल का कोई सरचार्ज नही लिया जायेगा। 

बैठक में अपर मुख्य सचिव डाॅ.रणवीर सिंह, प्रमुख सचिव ऊर्जा उमाकांत पंवार, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास मनीषा पंवार, सचिव वित्त अमित नेगी, सचिव परिवहन एन.एस.नपलच्याल, सचिव गृह विनोद शर्मा, आर.बी.आई. के महाप्रबंधक सुब्रत दास, श्रीमती के.एस.ज्योत्सना, उपमहाप्रबंधक आरबीआई, सुबीर कुमार मुखर्जी आदि उपस्थित है।

स्टेट बैंक की उम्दा पहल, अस्पताल में जाकर बदलें जरुतमंदों के नोट

0

स्टेट बैक ने शनिवार को जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के पुराने नोट के बदले नए नोट दिए। स्टेट बैंक की इस पहल को मरीजों के परिजनों ने खब सराहा।

शनिवार को सुबह स्टेट बैक की मैन शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक बालम सिह तोमर अपनी टीम के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां मरीजों से मिलकर उनके पुराने नोट को लेकर इसके बदले नए नोट दिए। लगभग जिला चिकित्सालय में भर्ती 20 से अधिक मरीजों के नोट बदले गए।

स्टेट बैंक की इस पहल से मरीजों के परिजन भी काफी खुश हुए। वहीं बैंक प्रबधक श्री तोमर ने कहा कि बैंक का उद्देश्य आम लोगों को कोई परेशानी न हो, इसलिए जिला चिकित्सालय पहुंचकर यह कदम उठाया गया।

 

नोटबंदी से देहरादून का बाजार हुआ फीका,व्यापार में गिरावट

0

नोटबंदी के 12 दिन बीत चुके हैं। इस अंतराल में शहर के बाजारों में व्यापार नाममात्र का रह गया है। जहां पहले रोजाना करीब 100 करोड़ का व्यापार होता था, वहीं अब यह 20 करोड़ पर आ गया है। दुकानों पर ग्राहक तो आ रहे हैं, लेकिन दुकानदारों के पास उन्हें खरीदारी पर लौटाने को छोटे नोट नहीं हैं। नोट बंदी के शुरुआती दिनों में ग्राहक पुराने नोट लेकर ही खरीदारी करने पहुंचते रहे। दो हजार का नोट आने के बाद भी व्यापारियों की समस्या कम नहीं हुई।

पुराने नोट बंद होने का दून के व्यापार पर खासा असर पड़ा है। छोटे नोट की कमी और नई करेंसी का चलन न बढ़ने के कारण व्यापार 20 फीसद रह गया है। हालांकि, व्यापारियों को उम्मीद है कि करेंसी की कमी दूर होने के बाद इस माह के आखिर तक बाजार में गति आएगी। वे इस उम्मीद में भी हैं कि बाजार में जल्द ही 500 का नया नोट उपलब्ध हो जाए ताकि ग्राहकों की मांग के अनुरूप उन्हें पैसा लौटाया जा सके।वजह है छोटे नोटों की कमी। बाजार में दो हजार के नोट का चलन बढ़ने से व्यापार भी थोड़ा गति पकड़ने लगा है।

व्यापार पर काफी असर पड़ा है। आने वाले दिनों में इसमें सुधार की उम्मीद है। नई करेंसी का चलन बढ़ने में समय लगेगा। उम्मीद हैं कि 500 का नया नोट भी जल्द मार्केट में आएगा, इससे बाजार में भी गति आएगी।