Page 180

आईडीपीएल के दिन अब बहुरेंगे ऋषिकेश में कन्वेंशन सेंटर बनाए जाने का रास्ता साफ

0

ऋषिकेश, सालों से उपेक्षा का दंश झेल रही ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल फैक्ट्री के दिन बहुरने वाले हैं, भाजपा सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना यहां पर बनने जा रही है जिससे क्षेत्र के विकास में चार चांद लगने जा रहे हैं।

ऋषिकेश में आरडी तेल की भूमि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर के लिए रसायन मंत्रालय ने डीपीआर मांगी है 800 एकड़ क्षेत्रफल वाले क्षेत्र में 7 बड़े हॉल,3 फाइव स्टार अौर दो बड़े होटल बनाने की योजना है।

idpl

गंगा के किनारे योग और मेडिटेशन के लिए एक विशेष केंद्र  बनेगा, लगभग 300 करोड़ कि इस कनेक्शन सेंटर की आधारशिला रखने के लिए खुद प्रधानमंत्री मोदी का आना संभावित है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लगातार दिल्ली के दौरों में इस सेंटर के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रहे थे, अब डीपीआर मांगे जाने के बाद इस सेंटर का अस्तित्व में आना तय हो गया है जिससे राज्य में पर्यटन के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

ऋषिकेश देवभूमि का प्रवेश द्वार होने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट की पहली पहचान भी है, लेकिन सुविधा के नाम पर अभी यहां इस तरह के कोई भी बड़ा फाइव स्टार होटल नहीं था, अब कन्वेंशन सेंटर के जरिए उत्तराखंड में टूरिज्म सेक्टर में एक नई शुरुआत होगी, जिससे अंतर्राष्ट्रीय योग नगरी ऋषिकेश को एक अलग ही पहचान मिलेगी। एयरपोर्ट के पास होने के चलते बड़ी संख्या में टूरिस्ट यहां का रुख करेंगे और स्थानीय लोगों को नए रोजगार की संभावना मिलेगी।

स्वदेश लौटी भारतीय अंडर-19 टीम, हुआ जोरदार स्वागत

0

मुम्बई, न्यूजीलैंड में आयोजित आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम स्वदेश लौट आई। स्वदेश लौटी भारतीय टीम का मुम्बई हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय टीम ने कप्तान पृथ्वी शॉ के नेतृत्व में अजेय रहते हुए रिकार्ड चौथी बार विश्व कप का खिताब जीता। भारत ने खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था।

भारत ने खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिये गए 217 रनों के लक्ष्य को मनजोत कालरा के बेहतरीन नाबाद शतकीय पारी 101 रन की बदौलत 38.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मनजोत के अलावा कप्तान पृथ्वी शॉ ने 29, हार्विक देसाई नाबाद 47 और शुभम गिल ने 31 रन बनाए। मनजोत कालरा को उनके शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जबकि शुभम गिल मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।

राज्यसभा ने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को दी बधाई

0

नई दिल्ली, न्यूजीलैंड में आयोजित आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का चौथी बार खिताब जीतने पर राज्यसभा ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि भारत ने चौथी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इसके पहले कोई भी टीम यह प्रतियोगिता चार बार नहीं जीत सकी थी।

उन्होंने सदन और अपनी ओर से टीम को बधाई दी तथा कहा टीम की यह असाधारण उपलब्धि देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने टीम के सदस्यों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे देश की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। सदस्यों ने मेज थपथपा कर भारतीय क्रिकेट टीम की इस उपलब्धि की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि भारत ने खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिये गए 217 रनों के लक्ष्य को मनजोत कालरा के बेहतरीन नाबाद शतकीय पारी 101 रन की बदौलत 38.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। मनजोत के अलावा कप्तान पृथ्वी शॉ ने 29, हार्विक देसाई नाबाद 47 और शुभम गिल ने 31 रन बनाए। मनजोत कालरा को उनके शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जबकि शुभम गिल मैन ऑफ द सीरीज चुने गए।

सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर शासन ने कसी नकेल

0

देहरादून,  सरकारी एवं वन विभाग की भूमि पर फर्जी व धोखाधड़ी से कब्जा, अतिक्रमण, आवन्टन, विक्रय, खुर्द्ध-बुर्द्ध आदि प्रकरणों को लेकर आयुक्त गढवाल दिलीप जावलकर ने लैंड फ्राड समन्वय समिति की बैठक की। बैठक में आयुक्त ने ऐसे मामलों का चिह्निकरण व निपटारे के निर्देश भी दिए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त गढ़वाल दिलीप जावलकर ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि भूमि से सम्बन्धित विभिन्न लम्बित प्रकरणों के लिए अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाए। जिसके बाद ऐसे मामलों की जांच आख्या जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से प्रेषित किए जाएं।

उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को मौजा जोहड़ी गांव परगना केन्द्रीय देहरादून स्थित ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे के सम्बन्ध में तहसील के राजस्व अभिलेख में छेड़छाड़ करने के मामलों में एसआईटी में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने और अधीनस्थ कामिकों को सरकारी भूमि के अतिक्रमण रोकने के हर सम्भव प्रयास करने के साथ ही न्यायालयों में लम्बित मामलों की ठीक से पैरवी करते रहने और लगातार मामलों की माॅनिटिरिंग करने के निर्देश दिये।

उन्होंने त्यूनी में 26 बीघा सरकारी जमीन एक ही व्यक्ति के नाम दर्ज होने और अन्य व्यक्तियों द्वारा मुआवजे की मांग करने की जांच करते हुए आख्या शीघ्रता से प्रेषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जहां प्रत्यक्ष रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा अथवा अतिक्रमण दिखता है। ऐसे मामलों में तत्काल बेदखली की कार्यवाही करें साथ ही सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही करें।

उन्होंने एमडीडीए, वन विभाग, नगर निगम और राजस्व विभाग सभी को हर हाल में सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण/कब्जे रोकने के निर्देश दिये। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल पुष्पक ज्योति, जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन, अपर आयुक्त गढवाल हरक सिंह रावत, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून, सचिव एमडीडीए पीसी दुम्का सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे। 

अवैध खनन के मामले में 6 वाहन सीज

0

देहरादून, राजधानी के विभिन्न इलाकों में हो रहे अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाते हुए विशेष चैक पोस्ट स्थापित करने व अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सोमवार को अवैध खनन के मामले में 6 वाहन सीज किए गए।

जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बीते दिनों खनन चोरी की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए विशेष चैक पोस्ट तैयार करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये गये थे, जिसके अनुपालन में उनके निर्देशानुसार दुधली एवं लाल तप्पड़ एवं नेपाली फार्म धर्मावाला/लांघा रोड, रायपुर स्पोर्टस कालेज एवं सहस्त्रधारा रोड में विशेष चैक पोस्ट खोले गये है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में अवैध खनन पर प्रभारी नियंत्रण रखने के लिये गठित टीम ने अवैध खनन पर कड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन ले जाते हुए कुल 6 वाहन पकड़े गये जिसमें क्षमता से अधिक उप खनिजों का परिवहन /बिना वैद्य प्रपत्र के परिवहन करते हुए पाये गये। सभी वाहनों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया गया है।

51 अधिकारियों का दल करेगा केदारनाथ में कैंपिंग, पीएमओ से भी होंगे अधिकारी

0

देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत श्री केदारपुरी पुनर्निर्माण, एक्सपीडिशन-2018 का फ्लैग ऑफ 9 फरवरी, 2018 को करेंगे। इस सम्बंध में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में तैयारी बैठक की। 51 सदस्यीय इस अभियान दल में विभिन्न क्षेत्रों के जानेमाने लोग रहेंगे। उत्तराखण्ड मूल के रहने वाले प्रशासन, इंजीनियरिंग, जियोलॉजी विज्ञान, पर्यावरण, मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

मुख्य सचिव ने बताया कि,” अभियान का मकसद पुनर्निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर जायजा लेना है। साथ ही यात्रा की तैयारियों की भी जानकारी लेंगे। विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझाव के आधार पर वर्तमान में तेजी से चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में सुधार व परिवर्तन की जरूरत होगी, तो किया जाएगा।”

इस दल में सचिव पीएम भास्कर खुलबे, एयर इंडिया के सीएमडी प्रदीप खरोला, कोस्ट गार्ड के डीजी राजेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव विदेश मंत्रालय आलोक डिमरी, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, शौर्य डोभाल, क्रिकेटर एक्ता बिष्ट सहित उत्तराखंड से अलग अलग क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। यह दल 9 फरवरी, 2018 की शाम को सीतापुर पहुंचेगा। 10 फरवरी को सोनप्रयाग से गौरीकुंड पहुंचने के बाद केदारनाथ की ट्रेकिंग करेगा। 11 फरवरी, 2018 को मुख्यमंत्री श्री केदारपुरी में निर्माण स्थलों का भ्रमण करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा किए गए पांचों परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को देखेंगे। बर्फबारी के बावजूद वहां कार्य कर रहे मजदूरों, इंजीनियरों और अधिकारियों से बात कर उनका उत्साह बढ़ाएंगे। इसके अलावा 2013 की आपदा में मृतकों की स्मृति में रामबाड़ा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने देहरादून में रैबार कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में भी दिल्ली में ऊंचे पदों पर काम कर रहे उत्तराखंडियों को बुलाया गया था। इसमें सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आदि मुख्य थे। हांलाकि इस कार्यक्रम से राजधानी की मीडिया और लोगों को पूरी तरह से बाहर रखने के चलते कार्यक्रम के आयोजन पर भी सवाल खड़े हो गये थे।

उत्तराखंड कांग्रेस से हरीश रावत को किनारे करने वालों को हरदा का जवाब

0

देहरादून, उत्तराखंड कांग्रेस में अंदरखाने चल रही उठापटक धीरे-धीरे करके सबके सामने आने लगी है। कांग्रेस में समय-समय पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हरदा आज कल अपनों के ही निशाने पर बने हुए हैं, चाहे पीसीसी चीफ हो या नेता प्रतिपक्ष या किसी समय हमजोली रहे किशोर उपाध्याय।

हर कोई चाहता है उत्तराखंड से हरीश रावत की सक्रियता कम हो और यही सब साबित करते हैं। देहरादून की जन जागरूकता रैली और हल्द्वानी का 1 दिन का उपवास, हर कार्यक्रम में हरीश रावत को किनारे करने की कोशिश, सेकंड लाइन के नेताओं ने कहीं ना कहीं करी है जबकि हरीश रावत को करीब से जानने वाले बताते हैं उत्तराखंड कांग्रेस में सिर्फ एक ही चेहरा है, जिसके ऊपर कांग्रेसी कार्यकर्ता विश्वास करते हैं।

गंभीरता और हाशिए पर रहकर भी हरीश रावत की सोच कहीं ना कहीं वर्तमान के सभी नेताओं पर भारी पड़ती है। बीते कुछ दिनों से हरीश रावत ने एक बार फिर देहरादून राजधानी में अपनी सक्रियता को रूट लेवल पर दिखा कर कांग्रेसी नेताओं को आईना दिखाने का काम शुरू कर दिया है।इसी क्रम मेंमलिन बस्ती में जन जागरण करके भजन कीर्तन के द्वारा और टपकेश्वर मंदिर में कांग्रेस के रूट् लेवल कार्यकर्ताओं को एकजुट करना शुरू कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने टपकेश्वर मंदिर व लक्षमण सिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना कर किर्तन मे भाग लिया और विधानसभा में हार के कारणों पर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया साथ ही जनता से मिलकर आपने किये विकास कार्यों के बारे मैं बात कि इस अवसर पर बडी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद थे।

रैली में शामिल होने के निमंत्रण को लेकर कांग्रेस में चल रही रार के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस सरकार ने जो कार्य किए, भाजपा सरकार उनका श्रेय छीनने की कोशिश कर रही है। हमारी सरकार ने केदारनाथ में युद्धस्तर पर पुनर्निर्माण कार्य किए और यात्रा सुचारु कराई, लेकिन इसका श्रेय भाजपा लेने में लगी है। बतौर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को चौकन्ना रहना होगा और जनता को सच बताना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि, कई बार स्थिति ऐसी होती हैं कि अपना बाजा खुद ही बजाना पड़ता है’।” 

फॉलोअर्स पर मेहरबान हुए बिग बी

0

नई दिल्ली, ट्विटर से गिले-शिकवे के बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस माइक्रो ब्लॉग साइट पर और सक्रिय हो गए हैं। फॉलोअर्स के लिहाज से शीर्ष श्रेणी वाले अमिताभ अब स्वयं अपने प्रशंसकों का फॉलोअर बनने के लिए उत्सुक हैं।

अमिताभ ने ट्विटर पर फॉलोअर्स को लेकर हुए विवाद पर एक कविता पोस्ट की है जो इस प्रकार हैं-
‘जी हां हुजूर, मैं बहुतों को फॉलो करता हूं,
ये काम मैं अपने मन से स्वयं करता हूं,
जमाना कहता है किसी ने हैक कर दिया आपका एकाउंट
कहते हैं इससे मिल रहा औरों को डिस्काउंट
दूसरों को फॉलो करना गुनाह है गर
लाख गुनाह और करुंगा यहीं पर।’

बिग बी की इस कविता के बाद अमिताभ के चहेतों की फरमाइशों का तांता लग गया, सर मुझे भी फॉलो कर लीजिए।

 

राजस्थान के नवनिर्वाचित सांसदों-विधायक ने की राहुल गांधी से मुलाकात

0

नई दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के उपचुनावों में नवनिर्वाचित सांसदों और एक नवनिर्वाचित विधायक से मुलाकात की।

राजस्थान के लोकसभा उपचुनाव में जीते सांसद करन सिंह यादव (अलवर), रघु शर्मा (अजमेर) और विधायक विवेक धाकड़ ने दिल्ली आकर राहुल गांधी से तुलगक लेन स्थित उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इनके साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, प्रभारी अविनाश पांडे ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की।

डॉ. करण सिंह यादव और रघु शर्मा पहली बार लोकसभा में बजट सत्र में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि दो सांसदों के बढ़ने से कांग्रेस की संख्या अब लोकसभा में बढ़कर 48 हो गई है। 

मॉस्को में रिकार्ड बर्फबारी, 1 मरा

0

मॉस्को,  रूस की राजधानी मॉस्को में भारी बफबारी हो रही है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य चोटिल हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

विदित हो कि मॉस्को में तेज हवाओं के साथ भारी बर्फबारी हो रही है, नतीजा है कि इस पूरे इलाके में लोग दहशत में हैं। शहर के मेयर सेर्गेई सोबियानिन ने पुष्टि की है कि पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, बर्फीले तूफान के कारण तीन हजार से अधिक घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। शहर में 43 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई है।

रूस के मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी और तापमान में गिरावट के साथ तूफान की चेतावनी जारी की है। गवर्नर आंद्रेइ वोरोबीव ने इलाके में आपातकाल की स्थिति की घोषणा की है और यातायात प्रबंधन सेवाओं को आपातकालीन ‘मोड’ में काम करने का आदेश दिया है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सड़कों पर से बर्फ हटाने को कहा है।

बर्फीले तूफान के कारण मॉस्को के तीन हवाई अड्डों पर हवाई यातायात बाधित है। यहां 217 उड़ानें देर हैं, जबकि 17 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मॉस्को में वायु तापमान -7 डिग्री सेल्सियस से -2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि औसत तापमान -12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि मंगलवार को तापमान में कुछ सुधार हो सकता है और इसे -8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।