आखिरी आदमी और आखिरी इलाके के विकास से ही उत्तराखंड का विकास संभव

0
628

(गोपेश्वर) सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि जब तक आखिरी व्यक्ति और आखिरी इलाके का संपूर्ण विकास नहीं होता तब तक राज्य के सपूर्ण विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। कहा कि इसी नीति के आधार पर हमारी सरकार ने चमोली जिले सीमांत गांव मलारी से लेकर घेस समेत कई सीमांत गांवों के विकास की योजना बनायी है। कहा कि सीमा पार चीन चुनौती है। इसलिए सीमांत इलाके के लोगों के विकास की हमारी जिम्मेदारी है। कहा कि भाजपा थराली विधान सभा सीट रिकार्ड मतो से जीतेगी।
थराली विधान सभा उप चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को मुख्यमंत्री ने घाट में जन सभा को संबोधित किया। कहा कि मेरी सरकार उत्तराखंड के आम जनता की सरकार है। विकास हमारा एजेंडा है। और भ्रष्टाचार निशाना है। अब तक 51 भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज चुके है। सीएम ने कहा कि मलारी में एक लाख अखरोट के पेड तैयार किये जा रहे है। जो सभी सीमांत किसानों को दिए जायेंगे। ताकि अखरोट आर्थिकी का केंद्र बिंदू बन सके। सीएम ने कहा कि घाट-नंदप्रयाग सडक, घाट-थराली सडक समेत तमाम मांगों को जनता ने मेरे सम्मुख रहा है। अभी आचार संहिता है इसलिए अभी कुछ नहीं कहुंगा। भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह की रिकार्ड जीत के बाद फिर जनता के बीच आउंगा। और वे सपने जो स्व. मगन लाल जी ने बुने थे। उन्हें जरूर पूरा किया जाएगा। सीएम के भाषण का मुख्य केंद्र विकास के कार्यो पर केंद्रीत रहा। सीएम ने यह भी कहा कि हम पहाड के लोग मेहनती है पर व्यावसायिक सोच नहीं है। जब तक खेती और पर्यटन के क्षेत्र में व्यावसायिक सोच नहीं आयेगी। विकास कैसे होगा। चुनावी जन सभा को भाजपा की प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने भी संबोधित किया। बेहद भावुक अंदाज में उन्होंने अपने पक्ष में वोट की अपील की। वो मंच पर ही फफक गई। जिससे वहां आयी महिलाओं की आंखे भी छलक गई। जनसभा को मसूरी के विधायक गणेश जोशी, विधायक खजानदास, महेंद्र भट्ट, सुदर्शन कठैत आदि ने संबोधित किया।