अब एक क्लिक पर म्युटेशन की मिलेगी जानकारी

    0
    203
    म्युटेशन

    अब देहरादून निगम में एक क्लिक पर म्युटेशन की जानकारी मिलेगी। कभी भी और कहीं से ऑनलाइन म्युटेशन का अपडेट कर सकेंगे। भवन कर जमा और संबंधित विषय की शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे।

    बुधवार को देहरादून निगम की ओर से भवन कर अनुभाग को आधुनिकता से जोड़ते हुए नामान्तरण (म्युटेशन) प्रक्रिया को मेयर सुनील उनियाल गामा की मौजूदगी में ई-म्युटेशन में परिवर्तित करने का कार्य प्रारम्भ किया गया। इसके साथ ही देहरादून निगम इस प्रकार की एप्लीकेशन का प्रयोग करने वाला प्रदेश का प्रथम निकाय बन गया है।

    नगर आयुक्त देहरादून मनुज गोयल ने बताया की म्युटेशन की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के लिए बहुत ही आसान तरीके से आवेदन किया जा सकता है। इस ऑनलाइन माध्यम से न केवल संपत्ति कर जमा करवाया जा सकता है बल्कि नगर निगम से सम्बंधित जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। सम्बंधित शिकायत भी दर्ज सकती है। ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार किया एवं अन्य क्या सुविधा आमजन को प्राप्त हो सकेंगी।

    कैसे करें आवेदन-

    सर्वप्रथम नगर निगम की ऑफिसियल वेबसाइट www.nagarnigamdehradun.com पर पहुंचने के उपरान्त चंल वद सपदम जंग पर pay on line tax पर click करें, जिसमें आवदेनकर्ता को सम्पत्ति कर जमा करने, नामान्तरण का आवेदन करने और स्वकर निर्धारण व भवन कर से सम्बन्धित शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी है ।

    सम्पत्ति कर जमा करने की सुविधा-

    सम्पत्ति स्वामियों द्वारा अपने भवन कर के बिल को ऑनलाइन घर बैठकर देखते हुए अपने देयकों का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग तथा क्यू आर कोड से भुगतान किया जा सकता है। यदि किसी अन्य कार्य से नगर निगम में पहुंचने पर पीओएस के माध्यम से भी भवन कर का भुगतान किया जा सकेगा। भुगतान की रसीद भी ऑनलाइन प्राप्त हो जायेगी। इस माध्यम से समस्त प्रक्रिया की पारदर्शी व्यवस्था होगी, इससे पूर्व भवन के बिल प्रेषित किये जाने सुविधा नहीं थी।

    नामान्तरण आवेदन की सुविधा-

    आवदेनकर्ता द्वारा अपनी सम्पत्ति का नामान्तरण का आवेदन पत्र ऑनलाइन भरा जायेगा। सम्पत्ति से सम्बन्धित समस्त प्रपत्र ऑनलाइन अपलोड किये जायेगा। सुविधानुसार नामान्तरण शुल्क 150 ऑनलाइन एवं नगर निगम के कॉउन्टर सं.04 पर भी जमा किया जा सकता है। नामान्तरण के प्रत्येक चरण पर आवेदनकर्ता व नगर निगम कार्मिकों को एसएमएस से पत्रावली सम्बन्धी जानकारी समय से प्राप्त होगी। नामान्तरण के नोटिस एवं नामान्तरण का अंतिम प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। ई.म्युटेशन प्रणाली लागू होने पर जनता सीधे अपने म्युटेशन की जानकारी,आदेश, प्रपत्र एवं सुनवाई की स्थिति होने पर सुनवाई आदि की तिथियों से सम्बन्धित जानकारी चेक करने के साथ ही प्रक्रिया अत्यधिक पारदर्शी हो जायेगी।

    आवेदन सम्बन्धी पूर्व की व्यवस्था-.

    पूर्व निगम देहरादून में म्युटेशन नामान्तरण की प्रक्रिया मैनुअल होने से प्रक्रिया में काफी समय लगता था, जिस कारण से जनता को काफी परेशानी का सामना कराना पड़ता था। पत्रावली पर जांच के दौरान कोई आपत्ति आने पर आवेदक को अपनी नामान्तरण पत्रावली की जानकारी प्राप्त करने के लिए बार-बार निगम के चक्कर लगाने पड़ते थे और नामान्तरण आवेदनपत्रों का निस्तारण समय से नहीं हो पाता था।

    स्वकर निर्धारण-

    नये भवन करदाताओं द्वारा अब अपनी सम्पत्तियों का स्व निर्धारण ऑनलाइन किया जा सकेंगे और समस्त जानकारी ऑनलाइन भरने के उपरान्त भवन कर का बिल व भवन कर भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकेंगा,जबकि पूर्व में स्व कर निर्धारण प्रपत्र प्राप्त करने के लिए भवन कर अनुभाग से प्राप्त करते हुए समस्त अभिलेखों को संलग्न करते हुए जमा किया जाता था। इसमें काफी समय लगता था।

    शिकायत दर्ज-

    सम्पत्ति स्वामी अपनी भवन कर से सम्बन्धित शिकायतों को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण घंटे के आधार पर किया जायेगा।