दीपिका-रणवीर इटली में शादी के बंधन में बंधे

0
533

बेहद रोमांटिक अंदाज़ में इटली की कोमो झील के किनारे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज शादी के बंधन में बंध गये हैं।इस शादी पर दुनिया की नज़र है, हर कोई बेकरार है जानने के लिए कि डेकोरेशन कैसा है, खाने में क्या क्या सर्व किया गया?  शादी में क्या-क्या रहा? लेकिन शादी में सभी मेहमानों को फोटो खींचने की मनाही है, क्यों कि अपने खास पलों की तस्वीरे वे खुद शेयर करना चाहते हैं।

इससे पहले सोनम कपूर अहूजा की शादी में काफी वीडियोज और फोटो लीक हो गए थे, अनुष्का की भी तस्वीरें शादी के होते ही सोशल मीडिया पर आ चुकी थी, तो इस बार यह कपल कोई चांस नहीं लेना चाहते हैं। वैसे ही शादी में चुनिंदा लोग हैं जिन पर भरोसा किया जा सकता है, शादी में खाने की बात करें तो कोई भी डिश किसी भी समारोह में दोबारा नहीं बनाई गई। संगीत के लिए सूफी गायिका हर्षदीप कौर का स्टेज शो हुआ।

शादी की एक झलक पाने के लिए सब बेकरार हैं। 32 साल की दीपिका और 33 साल के रणवीर के शादी दो स्टाइल से होने वाली है। पहले दिन दीपिका की तरफ का कोकणी स्टाइल से विवाह हो रहा है तो दूसरी बार रणवीर के परिवार की तरफ से सिंधी स्टाइल में 15 नंवबर को है।

हफ्ते पहले दोनों की सगाई और मेंहदी की तस्वीरों की झलक हमने देखी थी। सब जानना चाहते हैं कि दीपिका ने क्या पहना होगा, रणवीर सिंह शादी में सव्यसाची की कांजीवरम शेरवानी पहनने वाले हैं। रणवीर सिंह की एंट्री पर धामके दार गाने बजे जैसे तूने मारी एंट्री, काला शाह काला, जिस पर सबने डांस किया।दुल्हा दुल्हन खुद अपनी शादी का पूरा मज़ा ले रहे हैं, लेकिन इन सभी सवालों के लिए थोड़ा इंतज़ार तो करना ही होगा।

शादी के बाद तीन रिस्पशेन भी होंगे, जिनकी तरीखें है 21 नवंबर, 28 नवंबर और 1 दिसंबर। सबसे पहला फंक्शन होगा बैंगलुरु में वहां दीपिका का घर है। फिर ज़ोरों शोरों से सभी नेता, अभिनेताओ और सितारों को बुलाकर मुंबई में होगा जश्न। माना जा रहा है कि अनुष्का की शादी के बाद, सोनम अौर फिर दीपिका-रणवीर की साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक है।