अभियान के तहत हटाए विवादित होर्डिंग

0
2447

हरिद्वार। कांग्रेसियों द्वारा विज्ञापन घोटाले में की गई राजनीति पर नगर निगम द्वारा चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान से विराम लग गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विज्ञापन बोर्ड पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कांग्रेस का जमकर विरोध भी जताया गया था। जिसके चलते नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कांग्रेसी द्वारा लगाए गए घोटाले के विज्ञापन बोर्डों के घोटाले वाले बोर्डों को पूरे शहर से उतार दिया गया।

शहर भर में अतिक्रमण अभियान जोरों शोरों से चलाया गया। अब अतिक्रमण अभियान के दौरान हटाई गई सामग्री नगर निगम के प्रांगण में जमा कर दी गई है। भाजपा के नेताओं द्वारा जमकर कांग्रेसी नेताओं का विरोध किए जाने के बाद नगर निगम प्रशासन ने तुरंत सड़कों से बोर्डों को हटा दिया गया है। लगातार दोनों पार्टी के नेताओं द्वारा आरोप-प्रत्यारोप के दौर हरिद्वार में देखे जा सकते हैं। इस बार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा मेयर पर घोटालों के आरोपों के बोर्ड सड़कों पर ही लगा दिए गए। जिससे विवाद उत्पन्न होने पर विभिन्न बोर्डों को तत्काल सड़कों से हटा दिया गया।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा का कहना है कि कांग्रेसी नेता औछी राजनीति करने पर उतारू हैं। सड़कों पर लगाए गए आरोपों के होर्डिंग को तत्काल हटा दिया गया है। क्योंकि बेबुनियाद आरोप लगाकर मेयर मनोज गर्ग को बदनाम करने की नीयत से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा बोर्ड लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस पार्टी अपना जनाधार खोती जा रही है। भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। बौखलाहट में कांग्रेसी नेता भाजपा के नेताओं को बदनाम करने की नीयत से औछी राजनीति करने पर उतारू है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को जनता पूरी तरह से पहचान चुकी है। होर्डिंग बोर्ड लगाकर मेयर को बेबुनियाद आरोपों में घेरने की यह तैयारी कांग्रेस की पूरी तरह से फेल हो गई है।