अपनी ड्यूटी पर डटी महिला पुलिसकर्मी से क्यों भिड़े कांग्रेसी विधायक, यहाँ देखें वीडियो!!

0
835
govind singh kunjwal

10 सितंबर को तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में देशभर में बुलाये गये कांग्रेस के भारत बंद में उत्तराखंड के अल्मोड़ा में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद कांग्रेस के नेताओं ने भी नही की होगी। अल्मोड़ा के जैती में कांग्रेसी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को उस समय एक पुलिस कर्मी भारी पड़ गई जब वो और उनके कार्यकर्ता जबरन एक स्कूल को बंद करा रहे थे। कुंजवाल और महिला पुलिसकर्मी की ीकी बहस का ये वीडियो भी वायरल हो रहा है।

अल्मोड़ा के जैती में भारत बंद के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जब लड़कियो के एक कॉलेज को जबरदस्ती बंद करवा रहे थे तो उसी समय वहां चौकी इंचार्ज सुनीता नेगी धमक पड़ी। क्षेत्रिय विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल और चौकी प्रभारी सुनीता नेगी के बीच इस मामले को लेकर जमकर नोकझोक हुई। कॉलेज की लड़कियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने लड़कियों के साथ धक्कामुक्की की। और बंद के बहाने उनसे छेड़ छाड़ भी की। जब यह बात कुंजवाल को बताई गई तो वे दरोगा पर पार्टी विशेष का एजेंट होने का आरोप लगाने लगे। उन्होंने कहा कि अगर यहाँ कुछ होगा तो वो तुम्हारी जिम्मेवारी होगी। इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि वे अपनी ड्यूटी को बखूबी जानती है।

काफी देर की बहसे के बाद भी चौकी इंचार्ज ने अपना पक्ष नहीं छोड़ा और अंत में कुंजवाल और उनके समर्तकों को ही वहां से चलता होना पड़ा।