कांग्रेस ने फूंका भाजपा का पुतला

0
451

गोपेश्वर। राजधानी देहरादून स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हंगामे पर रोष जताते हुए कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने गुरुवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भाजपा का पुतला दहन किया।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने देहरादून में कांग्रेस के कार्यालय पर हंगामा काटा था। ऐसी घटना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी आवाज बुलंद करने का अधिकार है किंतु भाजपा अपने विरोध में किसी आवाज को उठने नहीं देना चाहती। भाजपा विरोध करने वालों को अपनी दमनकारी नीतियों से दबाना चाहती है जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लोकतंत्र को बचाने का प्रयास कर रहे है लेकिन भाजपा उनकी आवाज को भी दबा रही है। राफेल मामले में किसी को बोलने नहीं देना भी इसी का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा की इन नीतियों को जनता समझ गई है और आने वाले लोक सभा चुनावों में सबक सीखाने का मन बना चुकी है। पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, रविंद्र सिंह नेगी, अरविंद नेगी, विकास जुगरान, हरेंद्र सिंह, भगत कनियाल आदि मौजूद थे।