मुख्यमंत्री धामी ने 41 श्रमिकों के रेस्क्यू पर बचाव दल की पूरी टीम को दी बधाई, कहा- श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल

    0
    195

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिलक्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिकों की सकुशल वापसी पर बचाव दल की टीमों को बधाई देते हुए कहा कि श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही मेरी ईगास-बगवाल है।मुख्यमंत्री ने जरूरी होने पर श्रमिकों को उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधा देने के आदेश दिए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी के सहयोग, सुरंग के अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद द्वारा की जा रही पल- पल निगरानी और बौखनाग देवता की कृपा से यह अभियान सफल हुआ।

    मुख्यमंत्री ने सिलकयारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर बचाव दल की तत्परता, टेक्नोलॉजी का सहयोग, अंदर फंसे श्रमिक बंधुओं की जीवटता, प्रधानमंत्री की ओर से की जा रही पल-पल निगरानी और बौख नाग देवता की कृपा से यह अभियान सफल हुआ। बौख नाग देवता का मुख्यमंत्री ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि भरोसा था लोकदेवता अभियान को सफल जरूर बनाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है। जितनी प्रसन्नता श्रमिक बंधुओं और उनके परिजनों को है, उतनी ही प्रसन्नता आज मुझे भी हो रही है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं। जिन्होंने देवदूत बनकर इस अभियान को सफल बनाया।

    उन्होंने कहा कि सही मायनों में हमें आज ईगास पर्व की खुशी मिली है। भगवान बौख नाग देवता पर हमें विश्वास था। विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञ इस अभियान में लगे थे। प्रधानमंत्री ने पल-पल इस अभियान की निगरानी की। उनके मार्गदर्शन में बेहतरीन समन्वय ने असंभव को संभव में बदला। उन्होंने अभियान से जुड़े एक-एक सदस्य के प्रति भी आभार प्रकट किया।