बॉलीवुड सितारों ने किया केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद का आह्वान

0
801

नई दिल्ली, बॉलीवुड कलाकारों ने अपने केरल में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता करने की अपील की है।

अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा, “केरल में स्थिति बहुत ही नाजुक है। आप लोगों से निवेदन है कि उनकी सहायता करें।

अर्जन कपूर ने कहा कि, “केरल में बा़ढ़ से प्रभावित लोगों की प्लीज सहायता करें।” अभिषेक बच्चन ने कहा कि, “केरल में आई बाढ़ को देखकर दुख होता है। आप सब से जो कुछ भी हो सकता है उऩकी सहायता करें।”

अनुष्का शर्मा ने कहा की केरल में आई भीषण बाढ़ बहुुत ही दुखद है। जो भी हो सके उनकी सहायता करें। वरुण धवन ने कहा कि केरल में बाढ़ से जनजीवन बहुत अस्त व्यस्त हो गया है। केरल को मीडिया के साथ-साथ केन्द्र सरकार और नागरिकों की सहायता की जरूरत है । केरल को इस तरह देखकर बहुत दुखी हूं।

फिल्म ‘संजू’ में संजय दत्त के दोस्त का किरदार निभाने वाले अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि, “किसी भी तरह की आर्थिक मदद छोटी नहीं होती। केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करें।” अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा कि केरल में आई बाढ़ भयावह है। हमें उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए। हमें उनकी मदद करने के लिए एकजुट होना चाहिए।

श्रद्धा कपूर ने ट्वीट क‍र कहा कि केरल बाढ़ से प्रभावित हर किसी के लिए प्रार्थना। केरल को हमारी मदद की जरूरत है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि यह मदद कितनी छोटी और बड़ी है।