हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण के कपाट शीतकाल के लिए बंद
(गोपेश्वर) सिखों के प्रसिद्ध धाम हेमकुंड साहिब और हिंदुओं की आस्था का प्रतीक लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में माथा टेककर मनोकामनाएं मांगी।
हेमकुंड साहिब के कपाट बुधवार को एक बजकर 30 मिनट पर विधि-विधान के साथ बंद किए गए। साथ ही...
तोली का एसआरएचयू पॉलीटेक्निक कॉलेज होगा जनता को समर्पित
डोईवालाः आगामी 15 अक्टूबर (सोमवार) को स्वामी राम जी के पैतृक गांव तोली, जयहरीखाल पौड़ी गढ़वाल में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का नवनिर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। लोकर्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज व विधायक दिलीप सिंह रावत...
उत्तराखंड में हल्की बारिश से सर्द हुआ मौसम, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
देहरादून: भले ही राज्य से मानसून विदा हो गया हो, लेकिन कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होने लगा है। इससे सुबह के समय देहरादून के डोईवाला, विकासनगर, ऋषिकेश में हल्की बारिश होने से सर्दी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में यहां बारिश एवं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
बुधवार की सुबह...
लगातार बढ़ रही डेंगू मच्छर की सक्रियता, अब तक 368 मरीज आए सामने
देहरादून, डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम में ठंडक बढने के बाद भी डेंगू के मामलों में कमी नहीं आ रही। बल्कि, रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में 36 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक के आंकड़ों पर यदि नजर डालें तो डेंगू के...
विकास बहल के खिलाफ सख्त कदम उठाएं फिल्म निर्माताः ऋतिक रोशन
नई दिल्ली, बॉलीवुड कलाकार ऋतिक रोशन ने अपनी आगामी फिल्म 'सुपर-30' के निर्देशक विकास बहल के खिलाफ फिल्म निर्माताओं से जरुरत पड़ने पर सख्त कदम उठाने लिए कहा है। यह बात ऋतिक ने विकास पर लगे यौन शोषण के आरोपों के संबंध में कही है। यह बात ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर कही है।
ऋतिक रोशन ने...
रजत कपूर पर ‘मी टू’ कैंपेन की मार, मामी फिल्म फेस्टिवल से फिल्म ‘कड़क’ हुई बाहर
नई दिल्ली, 'मी टू' कैंपेन का समर्थन करते हुए 'द मुंबई अकेडमी मूवी इमेजेज (एमएएमआई) ने रजत कपूर की फिल्म 'कड़क' और एआईबी की फिल्म 'चिंटू का बर्थडे' को '20वें जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल' में प्रदर्शित नहीं किए जाने का फैसला किया है। यह जानकारी मामी ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट ट्वीटर पर दी है।
मामी ने कहा...
सीएम ने जताया प्रदेश की जनता का आभार
देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इन्वेस्टर्स समिट के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जब कोई काम ईमानदारी से किया जाए तो भगवान भी उसके लिए अपना आशीर्वाद देते हैं।
मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश को खुशहाली के...
एनआईवीएच का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण
देहरादून, डीएम एसए मुरुगेशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) निवेदिता कुकरेती ने संयुक्त रूप से एनआईवीएच (राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में अध्ययनरत बच्चों (बालक-बालिकाओं) के रहन-सहन, खान-पान, मनोरंजन, स्वच्छता, सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरा और साफ-सफाई इत्यादि बिन्दुओं के साथ ही संस्थान में उपलब्ध व्यवस्थाओं और प्रबन्धन का भी संज्ञान लिया। उन्होंने बच्चों...
कृषि एवं डेयरी एक्सपो में 50 लीटर दूध देने वाली गायों की होगी प्रतियोगिता
देहरादून। पीडीएफए उत्तराखंड के तत्वावधान में राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में 12 से 14 अक्टूबर तक पंजाब की तर्ज पर कृषि एवं डेयरी एक्सपो 2018 का आयोजन किया जा रहा है। पीडीएफए के अध्यक्ष डॉक्टर हरेंद्र सिंह रावत ने प्रेस क्लब देहरादून में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि एक्सपो 2018 में निम्न कार्यक्रम आकर्षण होंगे।
उन्होंने कहा...
बजट की मार से 108 एंबुलेंस सेवा के पहिये जाम
देहरादून, पहाड़ की लाइफ लाइन कही जाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा के पहिये बजट के अभाव में थम गए हैं। प्रदेशभर में जहां इस कारण मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग व संचालक कंपनी के बीच इस पर ठन गई है।
108 का संचालन कर रही कंपनी जीवीके ईएमआरआइ का दावा है कि...



























































