अंतिम अरदास और हुक्मनामा के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब-लोकपाल के कपाट
उत्तराखंड स्थित सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट सोमवार को दोपहर बाद ठीक डेढ़ बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस मौके पर करीब 15 सौ से अधिक श्रद्धालु अंतिम अरदास में सम्मिलित हुए। सेना के जवान श्रद्धालुओं की सहायता के लिए मुस्तैद दिखे।
हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे...
चार दिन की लगातार-भारी बारिश से नैनीताल में अस्तित्व में आए तीन नए ताल
पहाड़ों पर पिछले चार दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश से झीलों के शहर नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में तीन पुराने ताल फिर से सक्रिय हो गये हैं। इनमें से एक ताल शेरवुड कॉलेज के पास एवं एवं दो अरविंदो आश्रम के पीछे पानी से लबालब भरे नजर आ रहे हैं।
अरविंदो आश्रम के पास दो ताल आपस में...
पहाड़ ‘सतझड़’ की ओर ! झील के पूरे गेट खोलने के बाद भी बढ़ रहा जल स्तर
पिछले सप्ताह मानसून के करीब-करीब विदाई तक बारिश-पानी के लिए तरसता नैनीताल और इसकी विश्व प्रसिद्ध नैनी झील अब पानी से तरबतर व लबालब हो गए हैं। इसके बाद भी मौसम विभाग ने सोमवार सुबह आठ व 10 बजे एक बार फिर प्रदेश के नैनीताल सहित अल्मोड़ा, बागेश्वर, गढ़वाल और पिथौरागढ़ जिलों में अगले तीन घंटों के लिए भारी...
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम (हरियाणा) के मेदांता अस्पताल में सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। पूरे उत्तर प्रदेश के लोग नेताजी के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
उत्तर...
यूकेएसएसएससी भर्ती में बड़ी कार्रवाई ,चेयरमैन-सचिव सहित तीन गिरफ्तार
उत्तराखंड एसटीएफ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत का पालन करते हुए अब तक के यूकेएसएसएससी भर्ती में सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व चेयरमैन-सचिव सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तराखंड एसटीएफ़ ने राज्य में यूकेएसएसएससी की ओर से 2016 में कराई गई वीपीडीओ भर्ती परीक्षा में धांधली की जांच में आज आरबीएस रावत...
अब विधानसभा में हीलाहवाली नहीं की जाएगी बर्दाश्त : विधानसभा अध्यक्ष
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सभी कार्मिकों से अपनी जिम्मेदारी को समझने के साथ ही ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी प्रकार की हिलाहवाली को विधानसभा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उत्तराखंड की विधानसभा को देश में आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने के लिए सभी कार्मिकों को...
उत्तरकाशी हिमस्खलन: सात शव और बरामद, अब तक 26 शव मिले
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन हादसे के बाद लापता पर्वतारोही की खोजबीन जारी है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा जारी रेस्क्यू के दौरान शुक्रवार को 7 और शव निकाले जाने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ अब तक कुल 26 शव बरामद किए जा चुके हैं। अब तीन लापता पर्वतारोही की खोजबीन की जा रही है।
हादसे में 29...
यूट्यूबर बॉबी कटारिया ने देहरादून की कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत
सड़क पर खुलेआम कुर्सी डालकर शराब पीने के मामले में यूट्यूबर बॉबी कटारिया को राहत मिली है। यूट्यूबर कटारिया ने शुक्रवार को देहरादून की कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।
कटारिया शुक्रवार को देहरादून में अपने वकीलों के साथ अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट पहुंचा।जहां अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उसे बड़ी राहत देते हुए उसको जमानत दे दी। इससे पहले...
धुमाकोट बस हादसे में 32 की मौत, 18 घायल, रेस्क्यू पूरा
पौड़ी जिले के रिखणीखाल धुमाकोट में मंगलवार रात को बारातियों से भरी बस हादसे में रेस्क्यू कार्य को बुधवार को पूरा कर लिया गया है। अब तक कुल 32 लोगों की मौत हुई है और 18 घायल हुए हैं। बस में कुल 50 लोग सवार थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं रेस्क्यू कार्य के लिए मोर्चा संभाल रखा था। आपदा...
देहरादून से आने-जाने वाली 16 ट्रेनों के समय में हुआ परिवर्तन
पूरे देश की तरह उत्तराखंड में भी रेलवे समय सारिणी में परिवर्तन हुआ है। इस संदर्भ में रेलवे देहरादून के कार्यवाहक अधीक्षक रवीन्द्र कुमार ने बताया कि देहरादून से आवागमन करने वाली 16 ट्रेनों के समय में परिवर्तन हुआ है। उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया है कि समय सारिणी के अनुसार ही बुकिंग तथा स्टेशन पर पहुंचें।
कार्यवाहक अधीक्षक ने...



























































