Page 855

सायबर खतरों से बचाने आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस का उपयोग करेगा स्टॉक एक्सचेंज

मुंबई,  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने संभावित सायबर हमले को रोकने एवं स्टॉक ब्रोकरों के साथ धोखाधड़ी को रोकने के प्रयासों के तहत भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सेबी के दिशा-निर्देशों के अनुसार सेफ प्रणाली के उपयोग करने का फैसला किया है। ब्रोकरों को सुरक्षित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए बीएसई ने ल्युसिडियस कंपनी के साथ समझौता करार...

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को अलग रखने के लिये बने सरकारी केंद्र पर उठा विवाद

उत्तराखंड में महिलाओं के इलाज पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करने वाले एक कदम में, चंपावत जिले के एक गाँव में एक सरकारी फंड से बनी एक इमारत का निर्माण किया गया है, जिसका एकमात्र उद्देश्य महिलाओं को उनके मासिक धर्म के दौरान उनके घरों से दूर रखना है। यह मामला तब सामने आया जब कुछ ग्रामीणों ने मासिक...

सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचे कोहली

एडिलेड,  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए तीन एकदिनी मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। विराट ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का 39वां शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय...

बर्फ पड़ने के साथ ही हिमालय से शहरों में पहुंचे खंजन पक्षी

हरिद्वार, हिमालय की उतंग शिखरों पर बर्फ पड़ने के साथ ही हिमालय के सैकड़ों प्रजाति के पक्षी उत्तर व दक्षिण भारत के मैदानी क्षेत्रों, ताल-तलैयों में प्रवास पर प्रतिवर्ष आते हैं। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के पक्षी वैज्ञानिक प्रो. दिनेश भट्ट ने बताया कि, "हिमालय का सुन्दर नेत्रों वाले खंजन पक्षी हरिद्वार व भारत के अन्य मैदानी...

उड़ान योजना से आमजन को मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, "उड़ान योजना के तहत  उत्तराखंड में क्षेत्रीय एयर कनेक्टिविटी का लाभ जन सामान्य को मिलेगा। इससे उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में आम जन को दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी और राज्य में पर्यटकों की संख्या में इजाफा भी होगा।" मीडिया के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने शुरू हो रही ...

अभी तक स्टार्ट नहीं हो पाया भाजपा का डबल इंजन: हरीश रावत

गोपेश्वर, चमोली जनपद के कर्णप्रयाग में जनसभा में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा भाजपा का डबल इंजन अभी तक स्टार्ट नहीं हो पाया है। भाजपा की सरकार ने कई विकासीय योजनाओं, पेशनों, छात्रवृतियों, मेरा गांव मेरी सड़क, मिट्टी तेल सहित कई चीजों को बंद कर दिया है, वहीं कर्जमाफी नहीं होने से किसान आत्महत्या करने विवश हैं। चमोली जिले...

एम्स में भर्ती मरीजों को 26 से निःशुल्क भोजन देगी हेमकुंड साहेब गुरुद्वारा कमेटी

aiims
ऋषिकेश,  गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने 26 जनवरी से ऋषिकेश एम्स में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को निःशुल्क रूप से भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसका लाभ एम्स में विभिन्न स्थानों से आने वाले हजारों रोगियों और उनके तीमारदारों को मिलेगा। गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधक नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि पहाड़ से आने...

‘उरी’ 50 करोड़ का आंकड़ा कर सकती है पार

नई दिल्ली, आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'उरी' पांचवें दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म ने अब तक 46.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस कर लिया है| इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 50 करोड़ के क्लब में आज शामिल हो सकती है। सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित यह फिल्म देशभक्ति की भावना से...

लोहड़ी और मकर संक्रांति के बाद फिर लौटी ठंड

ऋषिकेश,  मौसम का मिजाज तीर्थ नगरी में लोगों को हैरत में डाले हुए है। लोहड़ी और मकर सक्रांति के बाद ठंड कम होने के बजाए फिर बढ़ गई है। सर्द हवाओं के झोकों ने बुधवार को लोगों को परेशान किया और सूर्यदेव दिनभर बादलों से अटखेलियां करते नजर आये। पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में परिवर्तन के कारण लोग ठंड...

‘‘एडमिशन-2019’’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

देहरादून, में एफ.टी.आई.आई. पुणे द्वारा उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के सहयोग से ‘‘एडमिशन-2019’’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। अपर निदेशक सूचना डाॅ. अनिल चन्दोला ने बताया कि, "फिल्म एवं टेलीविजन के क्षेत्र में कैरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है।" उन्होंने बताया कि, "आगामी 19 जनवरी, 2019 को सूचना भवन, रिंग...