जोशीमठ को बचाना एक चुनौती : प्रशासन की टीम ने घर-घर पहुंच कर ले रही स्थिति का जायजा
चमोली जिला प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने आज जोशीमठ नगर के मारवाड़ी वार्ड में घर-घर जाकर भूधसाव स्थिति का जायजा लिया। जिन घरों में दरारें मिली है, उन परिवारों को तत्काल शिफ्ट कराने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना रविवार को मारवाड़ी वार्ड में घर-घर जाकर प्रभावित लोगों से मिले। प्रभावितों के साथ दुःख दर्द बांटते हुए...
उत्तराखंड : प्रधानमंत्री ने जोशीमठ भू-धसाव पर मुख्यमंत्री से ली जानकारी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उत्तराखंड के जोशीमठ भू-धसाव पर मुख्यमंत्री से शहर को बचाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री से फोन पर जोशीमठ को लेकर बातचीत...
उत्तराखंड : धार्मिक, आध्यात्मिक और सबसे पुराने ज्योतिर्मठ, जोशीमठ की सुरक्षा हम सबका दायित्व : धामी
मुख्यमंत्री ने शनिवार को जोशीमठ पहुंचकर शहर के भू धसाव क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्हों प्रभावित संकटग्रस्त परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह से प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। जोशीमठ का धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है और हम सबकी आस्था व पर्यटन का...
चंपावत का बनबसा थाना देश के तीन श्रेष्ठ पुलिस थानों में शामिल
उत्तराखंड पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है कि उत्तराखंड के चंपावत का बनबसा पुलिस थाना देश के श्रेष्ठ तीन पुलिस थानों में शामिल हो गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चम्पावत जिले के बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम 3 पुलिस स्टेशनों में शामिल किया गया है। पुलिस स्टेशन के...
धामी सरकार ने जोशीमठ भू-धसाव को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक, पुनर्वास के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ भू-धसाव से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों के जीवन को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन और दीर्घकालीन कार्ययोजना तय की जाए तथा अस्थायी पुनर्वास केंद्र और हेली सेवा की उपलब्धता बनाए रखें।
सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
जोशीमठ भू-धसाव : मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय समन्वय समिति गठन के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने जोशीमठ से सीधे देहरादून आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर उच्चाधिकारियों के संग समीक्षा की। इस दौरान भू-धसाव से राहत व बचाव कार्यों के साथ विकास कार्यों के अनुश्रवण के लिए उच्चस्तरीय समन्वय समिति के गठन के निर्देश दिए।
शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ भू धसाव क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण एवं पीड़ितों से मुलकात के बाद सीधे...
कांग्रेस ने जोशीमठ भू धसाव पर बनाई हाई पावर कमेटी
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने जोशीमठ भू धसाव मामले में हाई पावर कमेटी का गठन किया है। कमेटी में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उपनेता प्रतिपक्ष भूवन कापडी, स्थानीय विधायक राजेन्द्र भण्डारी, द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट, हल्द्वानी विधायक सुमित...
मनी ट्रांसफर व जन आधार केंद्र को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की नकदी की चोरी
सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मपुरी में चोरों ने गुरुवार रात एक मनी ट्रांसफर और आधार सेंटर का ताला तोड़कर वहां गल्ले में रखी हजारों रुपये की नकदी उड़ा ली। चोरी का पता शुक्रवार सुबह उस समय चला जब दुकान खोलने पर दुकानदार ने अंदर का हाल देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में...
उत्तराखंड : हल्द्वानी के बनभूलपुरा के 50 हजार लोगों को राहत, तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
हल्द्वानी में 29 एकड़ जमीन खाली करने के उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का गुरुवार को अहम फैसला आया। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के लोगों के अतिक्रमण को हटाने के आदेश पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार को भी नोटिस जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने...
जोशीमठ भू-धंसावः सेना ने सिविल एरिया में रह रहे सैनिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया
जोशीमठ में लगातार हो रहे भू-धंसाव की दहशत के बीच सेना ने सिविल क्षेत्र में परिवारों के साथ रह रहे जवानों को परिवार सहित सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया है।
भू-धंसाव की बढ़ती आशंका एवं अपने जवानों व उनके परिवारों की सुरक्षा के दृष्टिगत सेना ने परिवारों को शिफ्ट करने का अभियान रात्रि 12 बजे से शुरू किया। अबतक...



























































