Page 794

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियां पूरी, सीएम करेंगे उद्घाटन

देहरादून, गढ़वाल मण्डल विकास निगम एवं पर्यटन विकास परिषद के तत्वाधान में गुरुवार से शुरू होने वाले अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव की व्यापक तैयारियां योग राजधानी के गंगा रिसोर्ट में पूर्ण कर ली गयी है। एक सप्ताह तक सम्पन्न होने वाले इस कार्यक्रम की गुरूवार को शुरुआत दीप प्रज्वलित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। गढ़वाल मण्डल विकास निगम...

चार मार्च को तय होगी केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि

गोपेश्वर, पंच केदारों में प्रथम भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि चार मार्च यानी शिवरात्रि के दिन तय होगी। केदारनाथ भगवान के शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से प्रातः आठ बजकर 30 मिनट से आयोजित समारोह में रावल, वेदपाठियों, पुजारी गणों तथा स्थानीय लोगों की उपस्थिति में पंचाग गणना...

फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराॅय ने सीएम से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून,  दून पहुंचे फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराॅय ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पर्यटन पर आधारित पुस्तक भी भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्मांकन के लिए प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ ही शांति का वातावरण है। उत्तराखण्ड सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है।...

रुद्रप्रयाग में सवारी वाहन पलटने से चार की मौत, सात घायल

रुद्रप्रयाग,  रुद्रप्रयाग-खेड़ीखाल मार्ग पर सवारी भरी एक मैक्स वाहन बुधवार को गहरी खाई में पलट गई। इससे चार की मौत हो गई, जबकि सात घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में चालक सहित कुल 11 लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के साथ ही आपदा की टीमें मौके पर पहुंची। घायलों को निकालकर उपचार के लिये जिला...

डीएम को औचक निरीक्षण में बीस कर्मचारी अनुपस्थित मिले

पौड़ी,  जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद मुख्यालय में स्थित मण्डलीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों में 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये जिनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया। आयुक्त गढ़वाल मण्डल डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी गर्ब्याल ने मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह एवं उपजिलाधिकारी के सहयोग से बुधवार को जिला मुख्यालय...

बोर्ड परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए चार उड़न दस्तों का गठन

फीस
गोपेश्वर,  एक मार्च से शुरू होने वाली उत्तराखंड विद्यालयी परिषदीय परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए जिला स्तर पर चार उड़न दस्तों का गठन किया गया है। इसके लिए बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली एलएम चमोला की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीईओ चमोली ने सभी परीक्षा प्रभारियों, केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा के...

शिक्षा विभाग पर निजी स्कूलों की मनमानियों को बढ़ावा देने का आरोप

देहरादून, नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) ने निजी स्कूलों की मनमानी पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग पर सनिजी स्कूलों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। कहा कि यदि जांच में दोषी पाए जाने के बाद भी स्कूलों पर कार्रवाई नहीं की जाती है...

अदनान सामी की मुसीबत

मुंबई, भारत और पाकिस्तान में जब भी तनाव बढ़ जाता है, तो सानिया मिर्जा और अदनान सामी जैसी हस्तियों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। पुलवामा हमले के बाद जब भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने सीमा पार करके पाकिस्तान में चल रहे आतंकवादी अड्डों को तबाह किया, तो गायक-संगीतकार अदनान समी ने भारतीय सेना की कार्रवाई का समर्थन...

पुलवामा शहीदों के परिवारों को एक करोड़ की मदद देंगी लता मंगेशकर

लता
मुंबई, विगत 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए परिवारों की मदद के लिए पूरा देश आगे आया है। फिल्मी सितारे भी शहीद परिवारों को मदद देने के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन सहित तमाम सितारे मदद के लिए आगे आए...

बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंड

हरिद्वार, मौसम विभाग द्वारा बुधवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी सच साबित हुई। हरिद्वार में जमकर बारिश के साथ ओले पड़े। इस कारण ठंड का प्रकोप फिर से बढ़ गया है। हल्की बारिश के बाद दोपहर तक आसमान साफ रहा और धूप तथा बादलों की लुकाछिपी चलती रही। दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज...