Page 765

प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद 857 शिकायतें हुई दर्ज

देहरादून, प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से सी-विजिल एप पर कुल 857 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका 100 प्रतिशत का निस्तारण कर दिया गया है। टोल फ्री नम्बर 1950 पर 33 हजार काॅल प्राप्त हुई हैं। हजारो लीटर शराब जब्त किया सीईओ सौजन्या ने बताया कि, वलनीरेबल व क्रिटीकल पोलिंग बूथ पर मतदान के दिन वेबकास्टिंग की जाएगी।...

निर्देशन में कब लौटेंगे आमिर खान

Aamir khan
मुंबई, आमिर खान के लिए वैसे तो कहा जाता है कि अपनी फिल्मों के निर्देशन और निर्देशक की कमान वे अपने हाथों में रखते हैं, यही वजह है कि आमिर खान की फिल्मों में उनकी मर्जी और मंजूरी के बिना निर्देशक या निर्माता कुछ नहीं कर पाता। आमिर खान ने बरसों पहले अधिकारिक तौर पर अपनी कंपनी की फिल्म...

आतंकी बंदरों को पकड़ा गया

देहरादून,  हनुमान के वंशजों का आतंक कम नहीं हो रहा है, जिस पर वन विभाग को विशेष प्रयास करना पड़ा। यह आतंक टपकेश्वर महादेव मन्दिर क्षेत्र में लम्बे अरसे चला आ रहा है। अब वन विभाग की जागरुकता के कारण बंदरों का आतंक समाप्त हो जाएगा। मन्दिर समिति की ओर से की गयी शिकायतों के बाद अब वन विभाग...

पिंडर नदी के किनारे चलाया सफाई अभियान

गोपेश्वर, स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन ने कर्णप्रयाग में पिंडर नदी के किनारे सफाई अभियान चलाकर दस बोरी कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया। साथ ही क्षेत्रीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सुलभ फाउंडेशन के सफाई सेवकों ने नगर पालिका परिषद् कर्णप्रयाग क्षेत्र के पिंडर नदी किनारे पहुंचे। जहां उन्होंने जगह-जगह फैली कूड़े को उठाया। स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन के डायरेक्टर विजय...

लोकतंत्र की ताकत नागरिकों के वोट में

गोपेश्वर,  पीजी काॅलेज गोपेश्वर में छात्र-छात्राओं के साथ ‘प्रथम बार मतदाता बनने की महत्ता’ विषय पर एक परस्पर संवाद सत्र का आयोजन हुआ। इसमें लघु फिल्म के प्रदर्शन के साथ नैतिक मतदान पर चर्चा परिचर्चा करते हुए आगामी लोक सभा चुनाव में अपना वोट डालने की शपथ ली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली स्वाति एस भदौरिया ने दीप प्रज्वलित कर...

नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, दावेदारों को सूची जारी होने का इंतजार

देहरादून, उत्तराखंड में चुनावी प्रक्रिया काफी तेज है। हालांकि सरकारी व्यवस्थाओं के हिसाब से राजनीतिक दल सुस्त हैं लेकिन नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी तक राज्य में किसी भी राजनीतिक दल द्वारा अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है। इसके चलते सोमवार दोपहर तक महज पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। अधिसूचना के अनुसार प्रदेश की...

क्लैट-2019 का आयोजन 26 मई को, पहले 12 मई को होनी थी परीक्षा

देहरादून, कॉमन लॉ ऐडमिशन टेस्ट(क्लैट) का आयोजन अब 26 मई को होगा। पहले यह परीक्षा 12 मई को होनी थी। पर इस दिन लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान होना है। जिस कारण परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। यह निर्णय क्लैट कंसोर्टियम द्वारा लिया गया है। परीक्षा तीन से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। बता...

हरिद्वार से चुनाव लड़ सकते हैं त्रिवेन्द्र सिंह रावत!

हरिद्वार,  हरिद्वार लोकसभा सीट से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए नामांकन फार्म लिया है। नामांकन फार्म लेने के लिए त्रिवेंद्र सिंह रावत अपनी पत्नी के संग जिला निर्वाचन कार्यालय रोशनाबाद पहुंचे। फार्म लेने के बाद हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि वह भ्रष्ट सिस्टम से आजिज आकर चुनाव लड़...

पहाड़ी होली के रंग में रंगा बंगलुरू

बंगलुरू, प्रदेश से दूर उत्तराखण्डी प्रवासियों के संग़ठन उत्तराखंड महासंघ द्वारा होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। बेंगलुरु के सांभरम कन्वेंशन सेंटर में हुए इस कार्यक्रम में 600 से ज़्यादा लोग पहुँचे। रंगों व अपनो के बीच खुशनुमा माहौल में चार चांद लगाने उत्तराखंड के लोकगायक धूम सिंह रावत कार्यक्रम में पहुंचे। उत्तराखंड के वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊ की थाप व...

गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी “मां” मोबाईल एप

अक्सर यह कहा जाता रहा है कि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में स्वास्थय सुविधाओं की कमी है। लेकिन अगर हम आंकड़े देखें तो वह कुछ और ही कहते हैं। पहाड़ी जिलों की तुलना में हरिद्वार, उधमसिंहनगर और देहरादून के मैदानी जिलों में मैटरनल मृत्यु दर सबसे अधिक है। और आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं वह एक पहाड़ी...