Page 728

चुनावी मौसम में सितारे हुए पॉलिटिकल

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सनी देओल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जरूरत है और वह पांच साल और मोदी को इस पद पर देखना चाहते हैं। यहां भाजपा मुख्यालय में वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल...

गर्मी आई बीमारी लाई

रुद्रपुर, गर्मी का मौसम शुरू होते ही अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। रुद्रपुर का जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल में भी ओपीडी में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा होने लगा है। खासकर बच्चों को डायरिया खासी जुखाम और बुखार जैसी बीमारियां होने लगी है। जिला मुख्यालय रुद्रपुर का अस्पताल मरीजों से भरा हुआ है।...

कांग्रेस नेता संजय निरुपम की अर्ज़ी पर स्मृति ईरानी को नोटिस जारी

नई दिल्ली। मानहानि का मुकदमा रद्द करने की कांग्रेस नेता संजय निरुपम की अर्ज़ी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को नोटिस जारी किया है। निरुपम ने एक टीवी शो में स्मृति के बारे में आपत्तिजनक शब्द बोले थे। स्मृति की तरफ से दर्ज मानहानि केस पर दिल्ली की निचली अदालत उन्हें समन जारी कर चुकी है...

अपूर्वा के बयान से रोहित शेखर तिवारी की मौैत का सनसनीखेज खुलासा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी (40) हत्याकांड से जल्द ही पर्दा उठने वाला है। जांच में मिले सुबूतों के आधार पर क्राइम ब्रांच के शक के दायरे में रोहित की पत्नी अपूर्वा आ रहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, तीन दिन तक हुई पूछताछ के बाद अपूर्वा ने स्वीकार...

महंगे शौक ने बनाया चोर, 45 मोबाइल के साथ चार गिरफ्तार

देहरादून,  थाना डोईवाला पुलिस ने चोरी के 45 मोबाइल फोन व एक बाइक बरामद कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। देहरादून में करनपुर और प्रेमनगर में रहकर एनडीए परीक्षा की तैयारी कर रहे इन चारों आरोपितों के महंगे शौक ने जेल पहुंचा दिया। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने सोमवार को दून पुलिस मुख्यालय में मामले का खुलासा किया। आरोपितो में...

पंजीकरण नहीं होने से परेशान चारधाम पैदल यात्री

ऋषिकेश,  चारधाम यात्रा की शुरुआत आगामी सात मई से होने वाली है। ऋषिकेश में खुलने वाले पंजीकरण कार्यालय में पैदल यात्रियों का पंजीकरण नहीं हो रहा है। इससे यात्रा की तैयारियों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है। चारधाम की यात्रा पर जाने वाले पैदल यात्री ऋषिकेश में गंगा किनारे या धर्मशाला में अपना समय व्यतीत करने के लिए मजबूर...

ट्वीटर के भारतीय परिचालन के एमडी बने मनीष माहेश्वरी

नई दिल्ली। मनीष माहेश्वरी को ट्वीटर ने अपने भारतीय परिचालन का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। ट्विटर ने सोमवार को यह जानकारी दी। ट्विटर ने बयान में कहा कि माहेश्वरी 29 अप्रैल से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वह इससे पहले नेटवर्क 18 डिजिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थे। "ट्विटर ने अपने बयान में कहा कि भारत सबसे तेजी से...

बदरीनाथ यात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

गोपेश्वर, बदरीनाथ यात्रा तैयारियों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों की टीम ने बदरीनाथ धाम और यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। यात्रा मार्ग के निरीक्षण के दौरान लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में हाइवे की बदहाल स्थिति को देख उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए लोनिवि की एनएच इकाई के अधिकारियों को हाइवे पर सुरक्षा...

क्षेत्रफल बढ़ने के साथ नगर निगम की समस्याएं बढ़ी

देहरादून, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का क्षेत्रफल बढ़ाने के साथ-साथ समस्याएं भी पैर पसार रही हैं। चाहे सफाई हो या पथ प्रकाश व्यवस्था दोनों जनता के लिए समस्या का कारण बन रही हैं। 60 से 100 वार्ड होने पर कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ी, इसके कारण नये जुड़े क्षेत्रों की समस्याएं चुनौती बन गई है। दीपनगर तथा देहराखास क्षेत्रों में...

स्वच्छता अभियान चलाकर दिया पृथ्वी संरक्षण का संदेश

डोईवाला- विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में पेन-इंडिया फाउंडेशन की ओर से संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें स्कूल के नौनिहालों सहित उनके अभिभावक भी शामिल हुए। पेन-इंडिया स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने के लिये विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इसी...