अक्षय कुमार ने फिर दिखाई दरियादिली, दान किए 2 करोड़ रुपये
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इस बार उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अपना हाथ बढ़ाया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह असम के सीएम रिलीफ फंड और काजीरंगा नेशनल पार्क के लिए एक-एक करोड़ दान करेंगे।
अक्षय ने ट्विटर पर लिखा, 'असम में...
पेट्रोल 8 से 12 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा, डीजल पर राहत जारी
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल में 8 से 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में पेट्रोल 8 पैसे, कोलकाता में 12 पैसे और चेन्नई में पेट्रोल 9 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के...
सड़क पर मैक्स वाहन पलटा, एक की मौत, छह घायल
गोपेश्वर। चमोली जिले के गौचर-सिदोली मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सात लोगों में से एक की मौत हो गई है जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे हायर सेंटर बेस चिकित्सालय श्रीनगर भेज दिया गया है। जबकि अन्य पांच लोगों...
श्रावण मास के पहले दिन शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
हरिद्वार, बुधवार से श्रावण मास शुरू हो गया है। इसी के साथ तीर्थनगरी भगवान शिव एवं कांवड़ियों के रंग में रंगने लगी है। श्रावण के प्रथम दिन तीर्थनगरी के सभी प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।मंगलवार रात्रि लगे चन्द्र ग्रहण की बुधवार तड़के समाप्ति के पश्चात् लोगों ने गंगा में स्नान कर दान-पुण्य आदि कर्म किए, जिस...
आयकर रिटर्न फॉर्म में कोई बदलाव नहीं : सीबीडीटी
नई दिल्ली, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन किया है। सीबीडीटी ने यह साफ किया कि आईटीआर-2 और आईटीआर-3 समेत आयकर रिटर्न भरने के लिए अधिसूचित किसी भी फॉर्म में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सीबीडीटी ने सोशल मीडिया में चल रही खबरों का खंडन करते हुए मंगलवार देर रात कहा...
कांवड़ मेला शुरू, नहीं सुधरी सफाई व्यवस्था
हरिद्वार, श्रावण मास प्रारम्भ होने के साथ ही विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक यात्रा कांवड़ मेला भी शुरू हो गया है। मेले के शुरुआती चरण में ही बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार पहुंच गए हैं।
दूरस्थ राज्यों से आने वाले शिवभक्त, कांवड़ों में गंगाजल भरकर वापस लौटने लगे हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों के...
अंतरिक्ष तकनीक की सहायता से कृषि क्षेत्र में बढ़ेगा स्वरोजगार : राज्यपाल
देहरादून, पर्वतीय राज्य होने के कारण उत्तराखण्ड में बागवानी और जड़ी-बूटी उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में अन्तरिक्ष तकनीक की सहायता से कृषि तथा बागवानी के क्षेत्र में स्वरोजगार पैदा करके पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को कम किया जा सकता है। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक लाभ किसानों और आम नागरिक को मिल सके इसके लिए प्रयास...
नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कम्प
कोटद्वार, नगर निगम की ओर से बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई से सड़क किनारे रेहड़ी लगाने वालों में हड़कंप मच गया।
अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर निगम की टीम के साथ पुलिस भी साथ रही। नगर निगम के सहायक आयुक्त का कहना है कि शहर में अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया...
वेस्ट वारियर्स संस्था ने कचरा इक्कठा कर मनाया हरेला पर्व
देहरादून, जहा पुरे प्रदेश मे हरेला पर्व पर पौधा रोपण को हर्ष उल्हास के साथ मनाया जा रहा था ,वही दूसरी और एक संस्था वेस्ट वारियर्स पौधों की पौध की पैकिंग पॉलीथीन को इक्कठा कर रिस्पना नदी मे जाने से बचा रहा था।संस्था के कर्मचारी और उनके वालंटियर्स द्वारा बहुत मुस्तैदी से यह कार्य किया गया।
देहरादून के मोथरोवाला मे...
पेन-इंडिया स्कूल के बच्चों ने गुरू के नाम पर रोपा पौधा
डोईवाला- गुरु पूर्णिमा व हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पेन-इंडिया स्कूल की ओर से पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने ‘एक पौधा गुरू के नाम’ पर विद्यालय के पास पौधा रोपित किया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को पौधारोपण का महत्व बताया।
पेन-इंडिया फाउंडेशन की ओर से संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल के बच्चों ने गुरू हरेला पर्व के...



























































