टिहरी व अल्मोड़ा जिले में वाहन खाई में गिरने से चार लोगों की मौत, नौ घायल
देहरादून, उत्तराखंड के टिहरी जिले के थाना घनसाली क्षेत्र में छतियाड़ा गांव के पास एक मैक्स कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक सभी लोग केपार्स घनसाली के रहने वाले हैं।
सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। घायलों...
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 74 के पार, डीजल के दाम भी बढ़े
नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार आठवें दिन भी बढ़ोतरी दिखी। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने मंगलवार को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में भी पेट्राल के दाम 22 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं, जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत...
सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता जताई
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता जताई है। जस्टिस दीपक गुप्ता की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि देश में सोशल मीडिया का दुरुपयोग हो रहा है जो बहुत खतरनाक है। सरकार को जल्द से जल्द इस मुद्दे से निपटने के लिए कदम उठाना चाहिए। कोर्ट ने केंद्र सरकार से तीन हफ्ते में इसे...
महंगा पड़ रहा प्याज, लहसुन का तड़का
ऋषिकेश, प्याज उपभोक्ताओं की आखों में लगातार आंंसू ला रहा है और दाल व सब्जी में प्याज ,लहसुन का स्वाद महंगा हो गया है। प्याज और लहसुन की ऊंची कीमत से लोगों का जायका बिगड़ रहा है। फुटकर में कारोबारी मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। बाजार में लोग भाव पूछकर आगे बढ़ रहे हैं, महंगाई की मार से आम...
धारा 102 के तहत पुलिस को अचल संपत्तियों को जब्त करने का अधिकार नहीं : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 102 के तहत किसी अभियुक्त के खिलाफ आपराधिक जांच करने के दौरान पुलिस को अचल संपत्तियों को जब्त करने का अधिकार नहीं है। जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने महाराष्ट्र के एक मामले की सुनवाई करते हुए...
प्याज अभी कुछ दिन और रुलाएगा
नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में प्याज का खुदरा भाव 55-60 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुका है।
सूत्रों का कहना है कि प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों में मानसून की भारी बारिश से आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसकी वजह से इसकी कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। प्याज की कीमत में यह तेजी लासनगांव से लेकर...
एचडीएफसी अगले छह माह में एक हजार ग्रामीण मेलों का करेगा आयोजन
नई दिल्ली, देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक, एचडीएफसी अगले छह माह में एक हजार ग्रामीण ऋण मेलों का आयोजन करेगा। इन मेलों का आयोजन 300 से अधिक जिलों में किया जाएगा, जो देशभर के करीब 6,000 गांवों को कवर करेंगे।
एक पारंपरिक गांव के मेले की तरह ग्रामीण ऋण मेला आस-पास के 5-6 गांवों के लोगों के...
बद्रीकेदार धाम: अब तक 19 लाख से अधिक भक्त पहुंचे दरबार
गोपेश्वर, बद्रीकेदार धाम पहुंचने के लिए भले ही तीर्थ यात्रियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हों, लेकिन ये मुश्किलें भी इनके आस्था पथ को डिगा नहीं सकी हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 19 लाख छह हजार तिरानब्बे तीर्थ यात्री भगवान बदरीनाथ व केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। रविवार तक बदरीनाथ...
किसानों को ई-कृषि बाजार की दी जानकारी
ऋषिकेश, श्यामपुर न्याय पंचायत के ग्राम सभा खदरी खड़क माफ स्थित विष्णु विहार वार्ड नम्बर छह स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से ग्रामीणों के मध्य ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार सम्बन्धी जनजागरूकता अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के कर्मचारी अनुपम सक्सेना ने बताया कि, "राष्ट्रीय कृषि बाजार...
आईसीआईसीआई वित्त वर्ष 2019-20 में 450 नई शाखाएं खोलेगा
नई दिल्ली, देश में निजी क्षेत्र की अग्रणी बैंक आईसीआईसीआई देश में अपने खुदरा नेटवर्क का विस्तार करने के लिए वित्त वर्ष 2019-20 में 450 नई शाखाएं खोलेगा।
उपभोक्ताओं के लिए इनमें से बैंक ने 320 शाखाओं का संचालन शुरू कर दिया है, जिससे इसका नेटवर्क 5,000 शाखाओं से अधिक का हो गया है। आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी 5,000वीं शाखा...



























































