Page 523

दो दिन बाद फिर सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल

नई दिल्‍ली,  अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती की है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 6 पैसे और डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की। ओएमसी ने राजधानी दिल्‍ली और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में...

बीएसएफ के जनक रुस्तम की याद में व्हाइट वाटर राफ्टिंग चैलेंज कप 2019

ऋषिकेश, बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग डोईवाला द्वारा आयोजित क्लीन गंगा ,सेव गंगा अभियान का शुभारंभ बीएसएफ के जनक एवं प्रथम महानिदेशक रुस्तम की याद में बीएसएफ व्हाइट वाटर राफ्टिंग चैलेंज कप 2019 अर्जुन अवार्ड से सम्मानित डॉ हर्ष वंती बिष्ट द्वारा मैरीन ड्राइव माला कुंटी शिवपुरी में आयोजितकिया गया। व्हाइट वाटर राफ्टिंग चैलेंज कप 2019 का शुभारंभ...

चुनाव की तैयारी शुरू, आरओ व एआरओ को दिया प्रशिक्षण

गोपेश्वर,  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, कनिष्ठ व ज्येष्ठ उप प्रमुख के चुनाव के लिए तैनात रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं जोनल मजिस्ट्रेट्स को चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। क्षेत्र पंचायत प्रमुख एव उप प्रमुख पदों के लिए छह नवम्बर तथा जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए सात नवम्बर...

अयोध्या विवाद पर फैसले से पहले अलर्ट मोड पर पुलिस-प्रशासन

हरिद्वार,  इस वक्त पूरे देश की नजरें राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट पर टिकी है। ऐसे में फैसले के बाद किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने में जुटा है। इस क्रम में कोर्ट के फैसले से पहले पुलिस अधिकारी जनता के साथ मुलाकात कर शांति व्यवस्था...

4 नवंबर को प्रधानमंत्री की पत्नी जशोदाबेन ऋषिकेश में आयुष यज्ञ में शामिल होंगी

ऋषिकेश,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ऋषिकेश में चार  नवंबर को अपनी जनकल्याणकारी अध्यात्म यात्रा के दौरान शीशम झाड़ी स्थित श्री श्री रविशंकर के आश्रम में मेडिटेशन करने के साथ आयुष यज्ञ में शामिल होंगी, उसके पश्चात वह दयानंद आश्रम मैं स्थित ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद जी की मूर्ति पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। यह जानकारी रेलवे रोड स्थित एक...

देहरादून को पॉलीथीन मुक्त बनाने के लिए 50 किमी लम्बी मानव श्रृंखला 

देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  सचिवालय में पॉलीथीन मुक्त ग्रीन दून के लिए सचिवालय के अधिकारियों की जन जागरूकता रैली को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉलीथीन मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता जरूरी है। सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पॉलीथीन मुक्त ग्रीन दून के लिए जनजागरूकता के लिए जो पैदल यात्रा...

नई नगर पंचायतों पर रहेगा सरकार का फोकस

देहरादून,  त्रिवेंद्र सरकार ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण इलाकों को शहरों में तब्दील करने के लिए गंभीरता से सोच रही है। बडे़ स्तर पर निकायों के साथ ग्रामीण इलाके जोड़ने के बाद सरकार ऐसे इलाकों को चिन्हित कर रही है जो नगर पंचायत बनने की क्षमता रखते हों। इस क्रम में सबसे ज्यादा हरिद्वार और यूएस नगर जैसे जिलों में...

 देवोत्थान एकादशी आठ नवंबर को 

हरिद्वार,  कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी, हरिप्रबोधिनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी कहा जाता है।  देवोत्थान एकादशी जो इस बार आठ नवंबर शुक्रवार को मनायी जाएगी। देवोत्थान एकादशी को भगवान विष्णु चार माह की निद्रा के बाद जागृत होते हैं और सृष्टि की सत्ता का संचालन पुनः उनके हाथों में आ जाता है। देवोत्थान एकादशी के...

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लावारिस बैग से हड़कंप

नई दिल्ली, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तड़के करीब तीन बजे लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सीआईएसएफ के जवानों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग टीम को बुलाया गया। आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी संजय भाटिया के मुताबिक टर्मिनल तीन अराइवल के गेट नंबर दो के पास सिटिंग चेयर के...

करतारपुर जाने वाले भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए पासपोर्ट अनिवार्य नहीं 

नई दिल्ली, संत गुरुनानक देव की 550वीं जयंती के पावन प्रकाशोत्सव पर पाकिस्तान जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों के लिए राहत भरी सूचना है। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत से करतारपुर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पासपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। यह घोषणा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने की है। मीडिया रिपोर्ट्स में शुक्रवार को यह जानकारी दी...