Page 50

जेल के बंदियों की न्यूनतम दरें बढ़ाई जाएंगी : धामी

जेल
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों की न्यूनतम मजदूरी दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दैनिक पारिश्रमिक कुशल के लिए 67 रुपये से बढ़ाकर 85 रुपये, अर्द्धकुशल के लिए 52 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये और अकुशल के लिए 44 रुपये से बढ़ाकर 55 रुपये दिये...

एआरटीओ ने की एस आई (प्रवर्तन) की पिटाई, वीडियो वायरल

हरिद्वार के एआरटीओ कार्यालय में मारपीट किये जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एआरटीओ रत्नाकर सिंह, एसआई प्रवर्तन मुकेश वर्मा के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना कल की और घटनास्थल भी एआरटीओ कार्यालय परिसर का ही बताया जा रहा है। इस वीडियो में एआरटीओ रत्नाकर सिंह जहां मार पिटाई और गाली गलौज...

उत्तराखंड के प्रवासी राज्य के ब्रांड एंबेसडर हैं : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में रह रहे उत्तराखंड के प्रवासी भाई बहन, उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर हैं। मुख्यमंत्री ने इनवेस्टर्स समिट को लेकर लंदन में रोड शो में सहयोग के लिए प्रवासी भारतीयों और खासतौर उत्तराखंड के प्रवासी लोगों का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विदेश में रहकर भी...

नेशनल फिन स्विमिंग चैंपियनशिप में मनोज बहुखंडी ने जीते तीन स्वर्ण

तीसरी नेशनल फ़िन स्विमिंग चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप के बेस्ट तैराक बनकर लौटे हरिद्वार जल पुलिस के गोताखोर मनोज बहुखंडी का एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल ने स्वागत किया। उन्होंने उत्तराखण्ड को गौरव का पल देने के लिए मनोज की प्रशंसा करते हुए अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हर संभव मदद का भी आश्वासन...

धामी सरकार ने 10 लोगों को बाटें दायित्व, सुरेश भट्ट – ज्योति गैरोला और बलराज पासी का भी नाम

मुख्यमंत्री
धामी सरकार ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बुधवार को विभिन्न बोर्ड, परिषद और समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर 10 पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व बांटे हैं। इस दायित्व में संगठन और पार्टी कार्यकर्ताओं को ही जगह मिली है। जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि शासन की ओर से जनहित में निर्णय...

हरिद्वार की बेटी कनक करेगी उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम-19 की कप्तानी

कनक
तीर्थनगरी हरिद्वार की बेटी खेल की दुनिया में सितारा बनाने जा रही है। उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम-19 की कप्तानी का मौका इस बार रावली महदूद की कनक टूपरानियां को मिला है। महिला क्रिकेट के क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि है। बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा की धनी कनक का प्रारंभिक प्रशिक्षण नवोदय नगर स्थित ऑक्सफोर्ड कालेज एकेडमी में हुई है।...

उत्तराखंड : खालिस्तानी आतंकियों से संपर्क मामले में देहरादून और ऊधमसिंह नगर में एनआइए के छापे

एनआइए
उत्तराखंड में भी बुधवार को एनआइए खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर से संपर्कों के मामले को लेकर ऐसे लोगों के यहां पर छापेमारी कर रही है। एनआइए राज्य के दो जिलों में छापेमारी कर रही है। इनमें एक देहरादून और दूसरा ऊधमसिंह नगर जिला है। देहरादून के एक गन हाउस स्वामी परीक्षित नेगी के घर पर भी एनआइए की छापेमारी चल...

उत्तराखंड की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना अब 2026 में होगी पूर्ण : मुख्य परियोजना प्रबंधक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड के ड्रीम प्रोजेक्ट ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना का कार्य अब वर्ष 2024 की बजाय 2026 में पूर्ण होगा। इसका कारण उत्तराखंड हाई कोर्ट का पहाड़ों में किए जाने वाले खनन पर रोक लगाने के साथ कोरोना काल का होना भी बताया जा रहा है। यह जानकारी रेल विकास निगम लि. के मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत...

उत्तराखंड सरकार ने लंदन में पोमा ग्रुप के साथ किया 02 हजार करोड़ का एमओयू साइन

उत्तराखंड
उत्तराखंड सरकार ने लंदन में पोमा ग्रुप के साथ मंगलवार को 2 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लंदन के कई प्रमुख उद्योग घरानों से भेंट करते हुए उत्तराखंड में निवेश की सम्भावनाओं पर चर्चा की। साथ ही निवेशकों को आगामी दिसंबर माह में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के...

दून में खुला कचरा बैंक, घरों और सड़कों से गंदगी को करेगा साफ

शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को कैंट रोड स्थित छावनी परिषद की ओर से स्थापित पॉलीथिन कचरा बैंक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह देश का प्रथम ऐसा बैंक है जो घरों, सड़कों से गंदगी को साफ करेगा। साथ ही आमदनी का माध्यम भी बनेगा। इसके अलावा इस बैंक से पॉलीथिन एकत्र कर...