अब चारधाम यात्रा होगी और आसान, चंबा में 3 महीने में तैयार होगी 440 मीटर सुरंगः गडकरी
अब चारधाम की यात्रा करने वालों को काफी आसानी होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी इस योजना के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने व्यस्त चंबा शहर के नीचे हाइवे पर 440 मीटर लंबी सुरंग खोद ली है। मंगलवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुशी जताते हुए बीआरओ को बधाई दी है।
गडकरी ने इसके लिए...
सांप के काटने से बच्ची की मौत, दो अधिकारियों सहित 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नैनीताल, जनपद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ली सेठी के एकांतवास केंद्र में एक बच्ची की सांप के काटने से मौत होने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बच्ची के चाचा और दो अधिकारियों समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एकांतवास केंद्र में सोमवार की सुबह पांच बजे छह वर्षीय एक बच्ची को सांप ने...
ईराणी गांवः सिग्नल नहीं मिलता भाई, बच्चों की पढ़ाई, खड़ी चढ़ाई
(गोपेश्वर) चमोली जिले के दशोली विकास खंड का ईराणी गांव संचार क्रांति की नन्ही सी किरण के लिए तरस रहा है। इस गांव के इंटर कालेज में पढ़ने वाले बच्चे चार किलोमीटर की खड़ी चढाई चढ़ कर नेटवर्क क्षेत्र में पहुंचकर पढ़ाई करने को विवश हैं। दरअसल लॉक डाउन में शिक्षण संस्थाएं बंद हैं। बच्चों को ऑनलाइन पढ़ने का विकल्प...
कमान संभालते ही जिम्मेदारियों में जुटे नवनियुक्त डीएम
कोरोना के लिहाज से संवेदनशील होते जा रहे राज्य के दो पहाड़ी जिलों, रुद्रप्रयाग और टिहरी तके नये जिलाधिकारियों ने अपना कार्यभार संभाल लिये। इसके साथ ही दोनों ने अपनी प्राथमिकतायें भी साफ कर दीं।
रुद्रप्रयाग जिले की नव नियुक्त जिलाधिकारी सुश्री वंदना चौहान ने स्टेजिंग एरिया गुलाबराय, संस्थागत एकांतवास केंद्र सम्राट होटल, सिरोबगड़ के साथ ही आइसोलेशन वार्ड कोटेश्वर...
लॉक डाउनः बड़ोली के बुजुर्गों ने तैयार किया पैदल मार्ग
चंपावत, लॉक डाउन के दौरान बडोली के बुजुर्गों ने दम दिखाया है। 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों ने 200 मीटर पैदल मार्ग का निर्माण किया है। बुजुर्गों का हौसला देख पंचायत प्रतिनिधि भी प्रेरित हुए हैं। अब शेष मार्ग को मनरेगा के तहत बनाने का निर्णय लिया गया है। निर्माण कार्य में गांव लौटे प्रवासी युवकों को...
पहले दिन जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फ्लाइट से 114 यात्री आए और 137 गए
उत्तराखंड से भी आज घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू कर दिया गया। आज शाम तक फ्लाइट के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर 114 व्यक्ति बाहर से आए, जिन्हें संस्थागत एकांतवास में भेज दिया गया। इस दौरान आज पहले दिन जौलीग्रांट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के लिए 137 लोग गंतव्यों के लिए फ्लाइट से रवाना हुए।
जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव...
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अफसरों के साथ की बैठक, कहा- अगले 10 दिन कोरोना के लिए अहम
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि उत्तराखण्ड में विभिन्न प्रान्तों से आ रहे प्रवासियों के कारण कोरोना पाॅजेटिव मामलोंं मेें वृद्धि हुई है परंतु हमारी पूरी तैयारी है। अगले 10 दिन कोरोना संक्रमण के लिए काफी अहम होंगे।
हल्द्वानी में सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न प्रान्तों से उत्तराखण्ड के...
पौड़ीः होम क्वारंटाइन में हुई थी मौत, अब पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गांव किया सील
पौड़ी, विकासखंड पाबौ के पिपली गांव में होम क्वारंटाइन के दौरात मृत व्यक्ति का कोराना सैंपल पाजिटिव आने के बाद अब प्रशासन और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने पूरे गांव को सील कर दिया गया है। पोस्टमार्टम करने वाली स्वास्थ्य टीम, पंचनामा भरने वाली पुलिस टीम और पंचों का सैंपल ले लिया गया...
नैनीताल में बड़ा खतरा हो सकता है नैना पीक चोटी में दरार
नैनीताल, कोरोना काल और लॉक डाउन के बीच जिला व मंडल मुख्यालय तथा उत्तराखंड का हाईकोर्ट होने के नाते प्रदेश की न्यायिक राजधानी व विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी बड़े खतरे के मुहाने पर है। यहां की सबसे ऊंची नैना पीक चोटी पर उभरी एक बड़ी दरार का वीडियो वायरल हुआ है। इससे नैना पीक चोटी पर भूस्खलन की आशंका...
कोरोनाः व्यापारियों का सात दिन के पूर्ण लाॅक डाउन का फैसला
रुद्रप्रयाग: जनपद में कोरोना के तीन मामले आने के बाद अगस्त्यमुनि क्षेत्र में दहशत तो है पर कल तक लापरवाही करने वाले आज मुस्तैद नजर आए। व्यापारियों ने सात दिन तक संपूर्ण लॉक डाउन रखने का फैसला किया है।बाजार में रविवार को सभी जगहों पर शारीरिक दूरी का नजारा दिखा। हर व्यक्तिमास्क पहने नजर आया। दुकानदारों ने भी दुकानों...



























































