चमोली आपदाः अपनों के इंतजार में गुजर गया महीना
चमोली आपदा में लापता लोगों के परिजन 7 फरवरी को ग्लेशियर टूटने से हुई तबाही को याद कर सिहर उठते हैं। ऋषि गंगा रैणी और तपोवन में राहत और बचाव कार्य जारी है। तपोवन टनल में फंसे 35 लोगों का अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है।
रेस्क्यू टीम को पहले टनल में 180 मीटर टी-प्वाइंट तक पंहुचने में...
सत्ता बदलाव की हलचल पर हरीश रावत ने अपनी सरकार की यादें की ताजा
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने राज्य में सत्ता बदलाव की हलचल पर अपनी सरकार की यादें ताजा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा ने जो बोया उसे काटना पड़ेगा। वर्ष 2017 में केवल मुझे काटना पड़ा अब भाजपा को लंबे समय तक काटना पड़ेगा।
कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत...
राजमहल को संग्रहालय बनाने की प्रक्रिया शुरू
प्रतापनगर ब्लाक मुख्यालय को राजधानी के तौर पर विकसित करने के मकसद से 1877 में बनाए गए राजमहल को हेरिटेज के तौर पर विकसित करने कवायद सीएम की घोषणा के बाद शुरू की गई है। पर्यटन विभाग ने राजमहल को संग्रहालय के रूप में विकसित करने के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि लोनिवि को डीपीआर व राजमहल के...
आईटीबीपी के जवानों को लगा कोरोना का टीका
चमोली जिले में भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र में तैनात आईटीबीपी के अधिकारी और जवानों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना के प्रथम टीका लगा गया है। सीमा क्षेत्र में तैनात पांच अधिकारी और जवानों का टीकाकरण किया गया है।
भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आईटीबीपी के पांच सौ जवान तैनात हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लपथल, छूजन, संतूजला, समुना, मलारी...
उत्तरकाशी: चीन से सटा जादूंग गांव होम स्टे के जरिए होगा गुलजार
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान सुरक्षा के चलते उत्तरकाशी जिले में खाली कराया गया जादूंग गांव पुन: आबाद होगा। सरकार होम स्टे के जरिए चीन से सटे इस गांव को गुलजार करेगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण जादूंग वैली में फिर मानवीय गतिविधियां संचालित होंगी। शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे से लौटे जिलाधिकारी मयूर...
फायरमैन को मिला इंसाफ
हाईकोर्ट ने कोटद्वार पौड़ी पुलिस लाइन के फायरमैन के पद पर तैनात याचिकाकर्ता को 1 जनवरी 1990 से 8 नवम्बर 2000 तक का बैक वेजेस का पूरा भुगतान करने के आदेश यूपी सरकार को दिए हैं। न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
- हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को 1 जनवरी 1990 से 8 नवम्बर 2000 तक...
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के बाद डॉ. रमन और दुष्यंत पहुंचे संघ कार्यालय
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. रमन सिंह और राज्य प्रभारी दुष्यंत गौतम राज्य भाजपा कोर ग्रूप की बैठक एवं मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे। जहां उनकी संघ पदाधिकारियों से बंद कमरे में चर्चा हुई।
शनिवार शाम बीजापुर गेस्ट हाउस भाजपा कोर ग्रूप की अचानक बैठक बुलाई गई थी। प्रदेश में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बढ़ते...
भाजपा अध्यक्ष बोले, नेतृत्व परिवर्तन पर नहीं, विकास कार्यों पर हुई चर्चा, मुख्यमंत्री नाराज
उत्तराखंड भाजपा कोर ग्रुप की बैठक शनिवार शाम समाप्त हो गई। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन नहीं होने जा रहा। बैठक में चार साल के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि बैठक के बाद पर्यवेक्षक रमन सिंह और राज्य प्रभारी मुख्यमंत्री आवास सीएम से मिलने गए।
पर्यवेक्षक...
चारधाम यात्रा: तय हुई तीन धामों के खुलने की तिथि
उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई और गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट 14 मई को खुलेंगे। इसके अलावा, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि 11 मार्च को तय होगी।
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि शिवरात्रि के अवसर पर 11 मार्च को पंचाग गणना पश्चात विधि-विधान...
हरिद्वार कुंभः हाईकोर्ट ने प्रबंधों पर मेला अधिकारी से शपथपत्र मांगा
हाईकोर्ट ने क्वारंटाइन सेंटरों की बदहाल व्यवस्था के मामले में दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई के बाद सभी जिलों के डीएम से अपने जिलों में सामाजिक दूरी का पालन कराए जाने को कहा है। कोर्ट ने कुंभ मेला के तहत हरिद्वार क्षेत्र में हो रहे पुलों, सड़कों, फ्लाईओवर आदि निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी मांगी है।...



























































