तीसरी संतान होने पर सभासद बर्खास्त
हरिद्वार जिले की लक्सर नगर पालिका की वार्ड नंबर 4 की निर्वाचित सभासद नीता पांचाल की सदस्यता तीसरी संतान होने पर समाप्त कर दी गई है। सचिव शहरी विकास शैलेंद्र बगौली ने इस आशय का आदेश जारी किया है। नगर पालिका परिषद लक्सर के अधिशासी अधिकारी गोहर हयात ने यह जानकारी दी है।
उत्तराखंड में तीसरी संतान पैदा होने पर...
उत्तराखंड में युवाओं को भर्ती में आयु सीमा में एक साल की छूट
उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को युवाओं को भर्ती में एक साल की छूट देने के साथ राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को भवन बनाने सहित कुल नौ निर्णयों पर मुहर लगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की ओर से युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कैबिनेट की बैठक में कुल 11 प्रस्ताव आए।दो प्रस्ताव निरस्त किए गए। शासकीय...
भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बने हर्षिल वैली ब्रिज के एबटमेंट पर दरारें
भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बने हर्षिल वैली ब्रिज के एबसटमेंट पर दरारें आ गई हैं। यह ब्रिज हर्षिल गंगा (भागीरथी) नदी पर बना है। जिला प्रशासन ने मंगलवार देररात यहां भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। यह ब्रिज करीब 20 मीटर लंबा है। भटवाड़ी के उप जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।
उप...
कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच उत्तराखंड सरकार ने रद्द की कांवड़ यात्रा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी कांवड़ यात्रा को स्थगित रखने का निर्णय लिया है।
मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कावड़ यात्रा के संबंध में सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट पाए...
ब्लैक फंगस का सामना कर चुके मधुमेह रोगी रहें सतर्क: एम्स
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद यदि म्यूकर मरीजों ने अपने शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में लापरवाही बरती तो उन्हें फिर म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) हो सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश ने ऐसे मरीजों को शुगर लेवल के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।म्यूकर ग्रसित मरीजों की संख्या में अब भले ही कमी आने लगी...
उत्तराखंड में बारिश जारी, 17 जुलाई तक येलो अलर्ट
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी बारिश जारी है। बारिश के चलते चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख, तवाघाट-सोबला और सोबला-दर-तिदांग सड़क कई दिनों से बंद है। इसके अलावा गंगोत्री हाइवे पर मलबा आने मार्ग प्रभावित है। कार्यदायी संस्थाएं सड़कों को खालेने में जुटी हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए...
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू
उत्तराखंड में अनलॉक प्रक्रिया के तहत सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को 20 जुलाई तक एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। कर्फ्यू 13 जुलाई को सुबह छह बजे तक था। शासन ने कोविड कर्फ्यू की मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) भी जारी कर दी। समस्त शिक्षण संस्थान अगले आदेश तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन लर्निंग अनुमति जारी रहेगी। चारधाम यात्रा भी...
उत्तराखंड आईएमए ने मुख्यमंत्री को कावड़ यात्रा को लेकर लिखा पत्र
उत्तराखंड इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर कांवड़ यात्रा को रद्द करने की मांग की है। इस दौरान एसोसिएशन ने कांवड़ यात्रा शुरू होने पर कोरोना की तीसरी लहर के जल्द प्रदेश में आने की भी आशंका व्यक्त की है।
एसोसिएशन के चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री से कांवड़ यात्रा को रद्द करने की मांग को लेकर...
उत्तराखंड के लिए केंद्र से मांगी 20 लाख वैक्सीन की डोज
उत्तराखंड के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख एल.मंडाविया से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सिंह ने उत्तराखंड के लिए प्रतिमाह 20 लाख वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराने और एनएचएम के तहत 250 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि मंजूर करने का आग्रह किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री...
हरकी पैड़ी पर तैनात होंगे 75 पीआरडी जवान
हरकी पैड़ी क्षेत्र में आए दिन हो रहे हुड़दंग और तीर्थ की गरिमा विरुद्ध आचरण को रोकने के लिए अब जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। जिला प्रशासन ने इसके लिए पुलिस को 75 पीआरडी जवान उपलब्ध कराए हैं। यह हरकी पैड़ी पर तैनात होंगे।
विश्वप्रसिद्ध धर्मस्थल पर आए दिन हो रही हुक्केबाजी, शोर-शराबा, नशा करने और अश्लील गानों...


























































