मौसम का यूटर्न, उत्तराखंड में बारिश के आसार
बीते दो-तीन दिनों में उत्तराखंड के मौसम ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे लेकिन शुक्रवार रात के बाद मौसम बदलने से राज्य में एक बार फिर तापमान सामान्य हो गया है। हालांकि मौसम को लेकर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 48 घंटों में तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके साथ ही गरज के साथ 85...
उत्तराखंड के बुग्यालों को मिलेगा नया लुकः सतपाल महाराज
राज्य को पर्यटन हब और राज्य के बुग्यालों को विश्वस्तरीय स्कीइंग रिजोर्टस के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्य को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा से दिल्ली में मुलाकात कर वित्तीय सहयोग की मांग की। इस दौरान उन्होंने राज्य में पर्यटन...
कैलाश मानसरोवर मार्ग बंद
धारचूला-लखनपुर, पिथौरागढ के पास मलबा आ जाने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद हो गया है। मलबे से कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा पथ ध्वस्त हो गया है। इसकी वजह से भारत-चीन व्यापार के लिए गुंजी मंडी भेजा जा रहा भारतीय व्यापारियों का सामान मार्ग में फंस गया है, जिससे व्यापारी खासे परेशान है।
व्यास घाटी के अंतर्गत आने वाले बूंदी,...
उत्तराखंड में 20 फीसदी महंगी हो सकती है बिजली की दरें
अभी तक उत्तराखंड में सबसे सस्ती बिजली उपभोक्ताओं को देने की बात कही जाती है, लेकिन अगर पावर डेवलेपमेंट फंड पर रिटर्न आफ इक्विटी यूजेवीएनएल को मिली तो दरों में 20 फीसद की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। यूईआरसी यूजेवीएनएल की इस मांग को खारिज कर चुका है। लेकिन अब एपेलेट ट्रिब्यूनल फॉर इलेक्ट्रिसिटी (एप्टेल) का फैसला जल्द ही इस प्रकरण...
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर मैक्स और ट्रोला वाहन की भिड़त
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर व्यासी के समीप एक मैक्स और ट्राला की टक्कर में मैक्स सवार ग्यारह लोग घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। बाकी पांच लोगों का राजकीय हॉस्पिटल ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।
मैक्स वाहन ऋषिकेश से कर्णप्रयाग की ओर जा रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे...
भाजपा विधायक चीमा के खिलाफ याचिका दायर
नैनीताल हाई कोर्ट, ने काशीपुर के भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा को चुनाव में दिए गए हलफनामे में गलत जानकारी देने के मामले में सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। साथ ही चीमा के साथ भारत निर्वाचन आयोग व रिटर्निग अफसर को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
काशीपुर निवासी व हालिया विस चुनाव में...
वकील हो तो साबित भी करो !!
उत्तराखंड, नैनीताल बार काउंसिल के अध्यक्ष व महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश पर अधिवक्ताओं के प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके मद्देनजर काउंसिल में पंजीकृत 12 हजार पांच सौ अधिवक्ताओं से सत्यापन फार्म लेने के लिए कहा गया था जिनमें से दस हजार पांच सौ अधिवक्ताओं ने ही फॉर्म के...
आपदा से निपटने के लिए ठोस रणनीति- सीएम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिथौरागढ़ मे कहा कि उनकी सरकार आपदा से निपटने के लिए नीति बना रही है। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार बटुए को देखते हुए घोषणाएं करेगी। कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रदेश के सभी मंत्रियों के वाहनों से लालबत्ती उतर गई है।
आज सीएम रावत जनमिलन कार्यक्रम...
मोरी में लगी आग ने खोली प्रशासन के तैयारियों की कलई
मोरी में चार मकानों पर आग लगनेे से प्रशासन की तैयारियों की कलई खुल गई हैं।आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया, जिससे नाराज ग्रामीणों ने अग्निशमन केंद्र खोलने को लेकर रोड पर चक्का जाम किया। इसके साथ ही आसपास की दुकाने बंद कराई गई।कहने के लिए सर्तक प्रशासन, काफी देर तक नही पहुँचा मौके पर...
स्कूल में छेड़छाड़ रोकने के लिए रहेगी शिकायत पेटी
एसएसपी जन्मेजय खंडूरी की एक नई पहल जिससे स्कूलों में छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए स्कूलों में लगाई पुलिस शिकायत पेटी, अब तक हल्द्वानी के 23 स्कूलों में लगाई गई है ये शिकायत पेटी। बच्चे अपनी शिकायतों को पुलिस शिकायत पेटी के माध्यम से अधिकारीयों के सामने रखेंगे। एसपी सिटी यशवंत सिंह करेंगे इसकी मॉनिटरिंग।
हाल ही में,...

























































