पहले ही हफ्ते में चार धाम यात्रियों की संख्या ने पार किया 40 हजार का आंकड़ा
28 अप्रैल से शुरू हुई चार धाम यात्रा धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ती दिख रही है। उत्तराखंड आपदा के बाद अब एक बार फिर चार धाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में यात्रा की चहल पहल दिनों दिन बढ़ने लगी है। बीते एक हफ्ते में चार धाम यात्रा में यात्रियों की संख्या ने 40 हजार का आंकड़ा पार किया है और लगातार यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। केदार नाथ यात्रा के लिए लगातार तीर्थ यात्री बड़ी संख्या में यात्रा पे पैदल भी निकल रहे...
गुलदार का आतंक,रायवाला क्षेत्र में युवक को बनाया निवाला
राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज में इन दिनों आदमखोर गुलदार के हमले लगातार बढ़ते जा रहे है, एक बार फिर यंहा के रायवाला क्षेत्र में गुलदार ने एक युवक को अपना निवाला बना दिया। बीते तीन सालों में यह पांचवा मामला है जब किसी युवक की गुलदार के हमले में मौत हुई हो। इस घटना के बाद से ही पार्क महकमे...
क्यों गायब रहे पीएम के कार्यक्रम से केदारनाथ के विधायक ??
बुधवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुले और इसके साथ ही खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां पहुंच कर पूजा अर्चना की। पीएम के दौरे के लिये पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। मोदी की अगुवाई के लिये उत्तराखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के अलावा कई अधिकारी, नेता और आम जनता मौजूद रही। इन सब के बीच...
किच्छा में दवा दुकानों पर छापेमारी से हड़कंप
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते के निर्देश पर प्रशासम की टीम ने किच्छा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान छापामार कार्रवाई की सूचना पर दवा व्यवसायियों में हड़कंप मच गया।
विदित हो कि कई क्षेत्र व मोहल्ले में बिना लाइसेंस के साथ मेडिकल स्टोर चल रहे हैं, जिसमे नशे की दवाइयां भी धड़ल्ल...
आज जोशीमठ से गाडू घड़ा और राजगद्दी निकलेगी बद्रीनाथ धाम के लिए
4 मई को 8 बजे जोशीमठ से गाडू घड़ा (तेल कलश) और राजगद्दी पांडुकेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी। 11 बजे पांडुकेश्वर पहुंचने के बाद कल रात्रि विश्राम योगध्यान बद्री मंदिर में ही रहेगा। 5 मई को सुबह 10 बजे कुबेर जी, उद्धव जी की डोली और राजगद्दी व गाडू घड़ा बद्रीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे साथ में मुख्य पुजारी...
मोदी पहुंचे केदारनाथ, आम लोगों के लिये खुले बाबा के कपाट
बुधवार को विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आम लोगों के लिये खोल दिये गये। इस मौके पर भक्तों की भीड़ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ पहुंच कर बाबा के दर्शन किये और पूजा अर्चना की। बुधवार सुबह प्रधानमंत्री देहरादून के जाॅली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हेलीकाॅप्टर से केदारनाथ पहुंचे।
आपको बतादें कि 27 साल बाद...
झिलमिल सितारों के बीच आसमान मे दिखेगा ये नज़ारा
नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे के अनुसार यह खगोलीय घटना हेली कॉमेट के कारण होती है। जब भी कोई कॉमेट पृथ्वी की राह से होकर गुजरता है तो अपने पीछे उल्काओं का ढेर सारा अवशेष छोड़ जाता है। जी हां चार से सात मई तक झिलमिल सितारों के बीच उल्काओं...
राष्ट्रपति दौरे के लिए डायवर्ट होंगे कुछ रुट,जरुर देखें
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के 5 व 6 मई को देहरादून में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर देहरादून शहर के यातायात में बदलाव किया गया है। राष्ट्रपति के जीटीसी हेलीपैड पहुंचने से 15-20 मिनट पहले व बाद में वीवीआईपी रूट को जीरो जोन कर वाहनों को निम्न प्रकार से रोका/डाइवर्ट किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक यातायात धीरेन्द्र गुंज्याल ने अवगत कराया...
पतंजलि ने पीएम मोदी को दिया ”राष्ट्रऋषि का गौरव”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे में सुबह बाबा केदार के कपाट खुलने पर पूजा-पाठ के बाद मोदी हरिद्वार के लिए रवाना हुए और लगभग 12 बजे पतंजलि योगपीठ पहुंचे। बाबा केदार की पूजा- अर्चना के बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं का अभिनन्दन स्वीकार किया।
केदारनाथ धाम मे बाबा के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी...
रस्म से बड़ा रिश्ता
रिश्ता यदि दिल से जुड़ा हो तो वह खून के रिश्ते से भी बढ़ा हो जाता है। अपनी मुंह बोली ताई का अंतिम संस्कार कर के रामनगर की एक बेटी ने ऐसी ही मिसाल पेश की है। बीमारी के दौरान इलाज व देखभाल के साथ-साथ भतीजी आशा ने सगे बेटे जैसा फर्ज निभाया। पुरुष प्रधान समाज की वर्जनाओं को...


























































