Page 1880

घटिया निर्माण पर भड़के ग्रामीण

निर्माणाधीन सड़क में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर काशीपुर के ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने ग्राम टीला पहुंचकर सड़क निर्माण को रुकवा दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन कर रोष जताया। लोक निर्माण विभाग पर निर्माण में मनमानी करने का आरोप लगाया। साथ ही चेताया कि मानक के दायरे में निर्माण होने पर ही काम शुरू करने दिया जाएगा। एनएच 74 ग्राम...

पुरानी रंजिश के चलते छात्रा के मुंह पर फेंका तेजाब

हरिद्वार की टिहरी विस्थापित कॉलोनी में रहने वाली एक छात्रा जोकी गुरुकुल महाविद्यालय से पेपर देकर लौट रही थी रास्ते में कुछ युवकों ने उसका पीछा किया वह उसके साथ गाली गलौज की और उसके ऊपर तेजाब डाल दिया। अफरा-तफरी के माहौल में गनीमत बस इस बात की रही कि युवक भागती हुई छात्रा के पीछे से तेजाब डाल...

सचिवालय में शराब की बोतलें मिलने के बाद हरकत में आई सरकार

सरकार एक ओर सचिवालय की कार्यप्रणाली सुधारने की दिशा में कदम उठा रही है, दूसरी ओर कुछ कर्मचारी इस कवायद को धता बताने से नहीं चूक रहे हैं। स्थिति यह है कि मय के शौकीनों ने शौचालय को शराब की खाली बोतलों का गोदाम बना दिया है। इससे सचिवालय प्रशासन की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। सचिवालय में...

बेटियों ने फिर मारी बाजी

ऊधमसिंह नगर जिले में सीबीएसई 12वीं का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। बेटियों ने परचम लहराया। जनपद के टॉपरों में पहले टॉप थ्री में बेटियां ही हैं। इसमें काशीपुर के विजन वैली स्कूल की आस्था ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की प्रथम, रुद्रपुर के आरएन स्कूल की गरिमा ने 97.8 अंक हासिल कर द्वितीय और जेसीज पब्लिक स्कूल की...

प्रो.शर्मा होंगे राष्ट्रपति से सम्मानित

एसएसजे परिसर,अल्मोड़ा के विधि संकाय में कार्यरत प्रो.एसडी शर्मा को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के केंद्रीय हिंदी संस्थान की ओर से राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा 30 मई को राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह में दिया जाएगा। इसके तहत प्रो. शर्मा को पांच लाख रुपये के साथ ही...

खतरे को दावत देता 104 साल पुराना पुल

बागेश्वर मे सरयू नदी पर 104 साल पुराना झूला पुल जर्जर हालत में है। यह पुल किसी बड़े खतरे को दावत दे रहा है। पुराने पैदल पुल को ठीक करने की कोई भी कोशिश नही कर रहा है। सरयू नदी पर 1913 में पैदल चलने के लिए झूला पुल बनाया गया था। इस पुल से नगरवासी आवाजाही करते है। यह...

लम्बे सियासी दांवपेंच के बाद 28 अधिवक्ता सरकारी

हाईकोर्ट
लंबे विचार विमर्श व सियासी दांवपेंच के बाद भाजपा सरकार ने 28 अधिवक्ताओं को सरकारी अधिवक्ता नियुक्त कर दिया है। सूची में ऐसे भी अधिवक्ता हैं, जो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सरकारी अधिवक्ता नियुक्त हुए। जिनको लेकर भाजपा संगठन में नाराजगी है। माना जा रहा है कि जल्द सरकार स्टैंडिंग काउंसिल व ब्रीफ होल्डर की सूची भी जारी...

बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार

बाल विकास परियोजना जसपुर,  के अधिकारी (सीडीपीओ) के खाते से 20.50 लाख रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने मुरादाबाद स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के ब्रांच व ज्वाइंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। दो फरवरी 2017 को कान्हा इंटरप्राइजेज संस्था के नाम से बने चेक का मुरादाबाद स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा(बीओबी) से भुगतान किया गया था। चेक...

हेमकुंड साहिब में भी बजेगा ट्रिन-ट्रिन

अब तक संचार सुविधा से महरूम श्री हेमकुंड साहिब में एक हफ्ते के भीतर लोगों को मोबाइल सेवा का लाभ मिलने लगेगा। बीएसएनएल ने घांघरिया में टावर लगाने के लिए भूमि तलाश कर वहां तैयारियां शुरू कर दी हैं। टावर के लिए सभी सामान गोविंदघाट पहुंच चुका है। श्री हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी क्षेत्र में दूरसंचार सेवा नहीं...

राज्य में 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में रविवार से मौसम तीखे तेवर अपना सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुदप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल व पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर 28 से 30 मई तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते...