Page 1878

लम्बे सियासी दांवपेंच के बाद 28 अधिवक्ता सरकारी

हाईकोर्ट
लंबे विचार विमर्श व सियासी दांवपेंच के बाद भाजपा सरकार ने 28 अधिवक्ताओं को सरकारी अधिवक्ता नियुक्त कर दिया है। सूची में ऐसे भी अधिवक्ता हैं, जो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सरकारी अधिवक्ता नियुक्त हुए। जिनको लेकर भाजपा संगठन में नाराजगी है। माना जा रहा है कि जल्द सरकार स्टैंडिंग काउंसिल व ब्रीफ होल्डर की सूची भी जारी...

बैंक मैनेजर को किया गिरफ्तार

बाल विकास परियोजना जसपुर,  के अधिकारी (सीडीपीओ) के खाते से 20.50 लाख रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने मुरादाबाद स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के ब्रांच व ज्वाइंट मैनेजर को गिरफ्तार किया है। दो फरवरी 2017 को कान्हा इंटरप्राइजेज संस्था के नाम से बने चेक का मुरादाबाद स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा(बीओबी) से भुगतान किया गया था। चेक...

हेमकुंड साहिब में भी बजेगा ट्रिन-ट्रिन

अब तक संचार सुविधा से महरूम श्री हेमकुंड साहिब में एक हफ्ते के भीतर लोगों को मोबाइल सेवा का लाभ मिलने लगेगा। बीएसएनएल ने घांघरिया में टावर लगाने के लिए भूमि तलाश कर वहां तैयारियां शुरू कर दी हैं। टावर के लिए सभी सामान गोविंदघाट पहुंच चुका है। श्री हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी क्षेत्र में दूरसंचार सेवा नहीं...

राज्य में 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में रविवार से मौसम तीखे तेवर अपना सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुदप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल व पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर 28 से 30 मई तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते...

केदारधाम के यात्रियों को ठंड से राहत देगा ये ”इलेक्ट्रानिक ब्लैंकेट”

केदारनाथ में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से दर्शनों को उनका इंतजार भी बढ़ता जा रहा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद उन्हें अपनी बारी के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। यहां तक कि बारिश होने पर भी वह इस डर से लाइन नहीं छोड़ते कि कहीं नंबर न कट जाए। ऐसे में कई यात्रियों की तबीयत...

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिये सरकार ने तय की समय सीमाऐं

सूबे की बीजेपी सरकार ने ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन को घरातल पर लाने के लिये कमर कस ली है। इसके लिये मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को सचिवालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के कामों से जुड़े मसलों पर मीटिंग ली। बैठक में तय हुआ कि: ऋषिकेश में प्रस्तावित रेल पुल के लिए यूपीसीएल, पिटकुल और जल संस्थान को तय...

30 मई को नहीं मिलेंगी बाजार में दवाएं

देश भर के दवा कारोबारियों को दवा व्यापार के लिए तय केंद्र सरकार के नए मानक रास नहीं आ रहे हैं। दवा विक्रेता केंद्र के नए कायदे कानून को अपने व्यापार की कसौटी पर परख रहे हैं। लिहाजा सरकार के नियमों का रसायन उनके धंधे के लिटमस टेस्ट में फेल हो रहा है। ऐसे में पूरे देश के दवा विक्रेता...

पहाड़ों पर आफत की बारिश, 32% हुई सामान्य से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 29 मई से वर्षा की संभावना जताई थी और पहाड़ में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। इसके चलते पहाड़ों में  मार्च से अब तक करीब 32 प्रतिशत प्री माॅनसून की बारिश ज्यादा हुई है। इससे राज्य में सामान्य से अच्छे मानसून की उम्मीद बन गई है। मानसून के राज्य में 20 जून के...

छ: बार एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने लवराज

बीएसएफ के सहायक सेनानी लवराज धर्मशक्तू ने छठी बार एवरेस्ट फतह किया है। दुनिया की इस सबसे ऊंची चोटी पर छह बार चढ़ने वाले वह भारत के पहले पर्वतारोही हैं। वह मुनस्यारी के बौना गांव के रहने वाले हैं।पद्मश्री लवराज इस बार तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग (ओएनजीसी) द्वारा प्रायोजित एवरेस्ट अभियान दल में शामिल थे। उनके नेतृत्व में...

लाईट,कैमरा,एक्शन हमेशा से है पहला प्यार

उत्तराखंड का कुमाऊं क्षेत्र अपनी खूबसूरती के लिए तो मशहूर है ही, साथ ही इस क्षेत्र ने छोटे पर्दे को भी कलाकारों से नवाज़ा है। ऐसे ही एक कलाकार हैं पिथौरागढ़ के पास रैतोली गांव की प्रियंका जोशी। यूं तो प्रियंका आजकल मुंबई में अपने काम में मशगूल रहती हैं, लेकिन उनका छोटा सा परिवार जिसे कहीं ना कहीं...